Bank of Maharashtra Q2 Results: सरकारी बैंक को ₹2310 करोड़ का मुनाफा, NII में 22% का उछाल
Bank of Maharashtra Q2 Results: सरकारी बैंक Bank of Maharashtra ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 41.4% बढ़कर 2,309.6 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 1,633 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 30.86% बढ़कर 3,369 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 22% बढ़कर 3,954.4 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी अवधि में यह 3,247.6 करोड़ रुपये थी। जून तिमाही के मुकाबले नेट प्रॉफिट 14.33% और NII 4.89% बढ़ी।
NPA में गिरावट, एसेट क्वालिटी बेहतर
बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। 30 सितंबर 2026 तक ग्रॉस NPA घटकर 1.25% रह गया। एक साल पहले यह 1.72% था। जून तिमाही में यह 1.45% रहा था।
नेट NPA भी घटकर 0.12% पर आ गया। पिछले साल सितंबर में यह 0.18% और जून तिमाही में 0.13% था।
कुल कारोबार 7 लाख करोड़ रुपये के पार
सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्लोबल बिजनेस सालाना आधार पर 25.16% बढ़कर 7,05,766 करोड़ रुपये हो गया। ग्लोबल डिपॉजिट 21.50% बढ़कर 3,76,407 करोड़ रुपये और ग्रॉस ग्लोबल एडवांस 29.61% बढ़कर 3,29,359 करोड़ रुपये रहा।
बैंक के नेट एडवांस में भी 30.16% की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़कर 3,25,641 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिटेल एडवांस 20.91% बढ़कर 94,582 करोड़ रुपये और MSME एडवांस 24.69% बढ़कर 58,049 करोड़ रुपये रहा।
पहली छमाही में भी मजबूत प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 34.22% बढ़कर 4,330 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 26.08% बढ़कर 6,486 करोड़ रुपये और NII 18.12% बढ़कर 7,724 करोड़ रुपये रही।
नतीजों से पहले BSE पर Bank of Maharashtra का शेयर 1.06% चढ़कर 76.10 रुपये पर बंद हुआ।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Leave a Reply