Tata Consumer Q2 Results: मुनाफा 16% बढ़कर 469 करोड़ रुपए, रेवेन्यू 14% बढ़ा, EBITDA, मार्जिन भी सुधरा
Tata Consumer Products ने जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मुनाफा, कमाई और मार्जिन, तीनों पिछले साल की इसी तिमाही से बेहतर रहे।कंपनी का मुनाफा बढ़कर 469 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के 404 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.1% ज्यादा है। वहीं, रेवेन्यू 14% बढ़कर 5,661 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पहले 4,966 करोड़ रुपये था। EBITDA भी 16.5% की बढ़त के साथ 672 करोड़ रुपये से बढ़कर 783 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान EBITDA मार्जिन 13.5% से बढ़कर 13.8% हो गया, यानी इसमें 31 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ।शेयर का हालआज, 2.84% की गिरावट के साथ शेयर 936.50 के भाव पर बंद हुआ।पिछले कुछ समय में शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है। एक हफ्ते में शेयर 3.10% नीचे आया है, एक महीने में 4.75% और इस साल अब तक 20.43% कमजोर हुआ है। पिछले एक साल में गिरावट 18.94% की है।

Leave a Reply