stock-markett.online
TCS vs Infosys vs HCL Tech:  तिमाही नतीजों के बाद कहां खड़े हैं आईटी स्टॉक्स, किसका बिजनेस और ग्रोथ सबसे मजबूत?
TCS vs Infosys vs HCL Tech:  तिमाही नतीजों के बाद कहां खड़े हैं आईटी स्टॉक्स, किसका बिजनेस और ग्रोथ सबसे मजबूत?

TCS vs Infosys vs HCL Tech: तिमाही नतीजों के बाद कहां खड़े हैं आईटी स्टॉक्स, किसका बिजनेस और ग्रोथ सबसे मजबूत?

TCS vs Infosys vs HCL Tech: भारतीय IT सेक्टर की तीन बड़ी कंपनियों TCS, Infosys और HCL Tech ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीनों कंपनियों के नतीजों में मुनाफे की ग्रोथ दिखी, लेकिन कारोबार की रफ्तार, बड़े सौदों और आगे के अनुमान में बड़ा अंतर नजर आया। ऐसे में सवाल है कि मौजूदा समय में इन तीनों में किस कंपनी का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और किसके शेयर में आगे ज्यादा दम दिख सकता है।

TCS: मजबूत मुनाफा, लेकिन ग्रोथ में खास तेजी नहीं

TCS ने Q2FY27 में 13,884 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल से 15 फीसदी ज्यादा है। रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये रहा। हालांकि स्थिर मुद्रा में तिमाही आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ सिर्फ 0.5 फीसदी रही, जो अनुमान के मुताबिक थी।

कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24 फीसदी रहा। कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 9.6 अरब डॉलर रही, जो अनुमान के 10-11 अरब डॉलर से थोड़ी कम है। कंपनी ने AI से जुड़ी आय के सालाना स्तर पर 3.1 अरब डॉलर पार करने की जानकारी दी है। TCS ने 12 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

HCL Tech: तीनों में सबसे संतुलित प्रदर्शन

HCL Tech का सितंबर तिमाही प्रदर्शन इन तीनों में सबसे मजबूत नजर आया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 12 फीसदी बढ़कर 35,620 करोड़ रुपये पहुंच गया।

स्थिर मुद्रा में रेवेन्यू तिमाही आधार पर 2.3 फीसदी बढ़ा। सबसे खास बात कंपनी का EBIT मार्जिन रहा, जो 131 बेसिस पॉइंट बढ़कर 18.2 फीसदी हो गया। वहीं नए सौदों की कुल वैल्यू 3.26 अरब डॉलर रही।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए स्थिर मुद्रा में रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 2.5-4 फीसदी कर दिया है। Advanced AI से जुड़ी आय भी सालाना आधार पर 78 फीसदी बढ़ी है। HCL Tech ने 12 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: Ather Energy Q2 Results: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, रेवेन्यू 63% बढ़ा, शेयर में 17% की तेजी

Infosys: बड़े सौदे मजबूत, लेकिन गाइडेंस ने किया निराश

Infosys का नेट प्रॉफिट 6 फीसदी बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये रहा और रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 49,244 करोड़ रुपये हो गया। स्थिर मुद्रा में रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 1.2 फीसदी रही, जो 1.6 फीसदी के अनुमान से कम है।

हालांकि कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इस तिमाही में बड़े सौदे रहे। Large deal bookings 5.2 अरब डॉलर रही, जिसमें 2 अरब डॉलर से ज्यादा का एक मेगा सौदा भी शामिल है। AI से जुड़ी आय तिमाही आधार पर 29 फीसदी बढ़ी और कुल रेवेन्यू में इसका हिस्सा 10.5 फीसदी रहा।

लेकिन कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाकर 1-2 फीसदी कर दिया। यही वजह है कि मजबूत डील बुकिंग के बावजूद बाजार ने इसके आउटलुक को लेकर सावधानी बरती है।

ये भी पढ़ें: Supreme Industries Q2 Results: सितंबर तिमाही में 59% बढ़ा मुनाफा, शेयर 4% फिसला, 12 रुपये डिविडेंड का ऐलान

तीनों कंपनियों में कौन कहां खड़ी है?

पैरामीटर TCS Infosys HCL Tech
Q2 नेट प्रॉफिट ग्रोथ 15% 6% 21%
रेवेन्यू ग्रोथ 11% 11% 12%
स्थिर मुद्रा QoQ ग्रोथ 0.50% 1.20% 2.30%
बड़े सौदे $9.6 अरब $5.2 अरब $3.26 अरब
FY27 रेवेन्यू गाइडेंस – 1-2% 2.5-4%
AI आय में रफ्तार मजबूत 29% QoQ 78% YoY

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *