stock-markett.online
Diwali Bonus Investment: दिवाली बोनस को करना चाहते हैं निवेश? पोस्ट ऑफिस की इन 4 स्कीम में मिल सकता है अच्छा रिटर्न
Diwali Bonus Investment: दिवाली बोनस को करना चाहते हैं निवेश? पोस्ट ऑफिस की इन 4 स्कीम में मिल सकता है अच्छा रिटर्न

Diwali Bonus Investment: दिवाली बोनस को करना चाहते हैं निवेश? पोस्ट ऑफिस की इन 4 स्कीम में मिल सकता है अच्छा रिटर्न

दिवाली पर मिले बोनस को अगर आप खर्च करने के बजाय निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की कुछ सरकारी बचत योजनाएं आपके काम आ सकती हैं। इनमें तय ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की कई छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें पहले जैसी ही रखी गई हैं। इनमें 5 साल की टाइम डिपॉजिट, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और मंथली इनकम स्कीम शामिल हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल, चार अवधि चुन सकते हैं। 1 साल पर 6.9%, 2 साल पर 7.0%, 3 साल पर 7.1% और 5 साल पर 7.5% सालाना ब्याज मिलता है। ब्याज की गिनती हर तिमाही होती है, लेकिन पैसा साल में एक बार मिलता है। कम से कम 1,000 रुपये से शुरुआत हो सकती है और ज्यादा से ज्यादा रकम की कोई तय सीमा नहीं है। 5 साल की TD पर इनकम टैक्स की धारा 80C में छूट मिल सकती है, पर यह टैक्स के नियमों पर निर्भर करता है। इसका ब्याज टैक्स के दायरे में आता है।

यह भी पढ़ें : NPS to OPS Shift: सरकारी कर्मचारियों के परिवारों के लिए बदले नियम, नया PPO कैसे मिलेगा और क्या करना होगा?

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

दिए गए चार स्कीम में से सबसे ज्यादा 7.7% सालाना ब्याज इसी पर है। इसकी अवधि 5 साल है। कम से कम 1,000 रुपये लगाने होते हैं, उसके बाद 100 रुपये के गुणकों में रकम बढ़ा सकते हैं। हर साल का ब्याज आपकी रकम में जुड़ता जाता है, यानी अगले साल उस ब्याज पर भी ब्याज बनता है। भारत का कोई भी निवासी नागरिक खाता खोल सकता है। अकेले, तीन वयस्कों तक के साथ मिलकर, नाबालिग की तरफ से अभिभावक बनकर, या 10 साल से ऊपर का नाबालिग खुद भी। एक व्यक्ति कितने भी खाते खोल सकता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

PPF पर अभी 7.1% सालाना ब्याज है। इसमें कम से कम 500 रुपये और एक वित्त वर्ष में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये जमा हो सकते हैं। पैसा एक साथ या किस्तों में डाल सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी 15 साल की है, इसलिए यह लंबे समय की योजना के लिए है। खाता खुलने वाले वित्त वर्ष के अंत से 5 साल पूरे होने के बाद आंशिक निकासी हो सकती है।

मंथली इनकम स्कीम (MIS)

इसमें 7.4% सालाना ब्याज मिलता है और वह हर महीने आपके हाथ में आता है। यह उनके लिए ठीक है जो एकमुश्त रकम जमाकर नियमित कमाई चाहते हैं। खाता कम से कम 1,000 रुपये से खुलता है और रकम 1,000 के गुणकों में होनी चाहिए। एक खाते में सिर्फ एक बार पैसा जमा होता है। अकेले खाते में ज्यादा से ज्यादा 9 लाख और जॉइंट खाते में 15 लाख रुपये रखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : SSY vs LIC जीवन लक्ष्य: बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए चाहिए 21 साल से पहले 40 लाख+ का फंड, LIC या सुकन्या, कितना मिलेगा रिटर्न?

सरकार इन दरों की समय-समय पर समीक्षा करती है, इसलिए अगली तिमाही में ये बदल सकती हैं। पैसा लगाने से पहले यह तय के लें की आपको रकम कब चाहिए होगी, क्योंकि हर स्कीम की अवधि और निकासी के नियम अलग हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *