Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार, 6 मई की रात सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना पहला आधिकारिक बयान जारी किया है। TMC की फायरब्रांड सांसद सायोनी घोष ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
बुधवार रात मध्यमग्राम क्रॉसिंग के पास अज्ञात हमलावरों ने सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज फिलहाल मध्यमग्राम के विबासिटी नर्सिंग होम में चल रहा है। चुनाव नतीजों के बाद हुई इस बड़ी वारदात ने राज्य में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सांसद सायोनी घोष ने की कड़ी निंदा
TMC की फायरब्रांड नेता और सांसद सायोनी घोष ने इस घटना पर दुख जताते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, ‘चंद्रनाथ रथ के साथ हुई घटना बेहद चिंताजनक है। राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से परे, यह हम सभी का दायित्व है कि हम राज्य में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें।’ सायोनी घोष ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसा से जुड़े हर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Extremely disturbing incident reported about Mr. Chandranath Rath.
Beyond party lines, beyond political and ideological differences, beyond who is in power, each one of us have the responsibility to maintain law and order and ensure safety of each individual living in this…
— Saayoni Ghosh (@sayani06) May 6, 2026
TMC ने पलटवार करते हुए की CBI जांच की मांग
तृणमूल कांग्रेस ने न केवल इस हत्या की निंदा की, बल्कि बीजेपी पर भी जवाबी हमला बोला है। पार्टी ने चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है। TMC ने दावा किया कि पिछले तीन दिनों में बीजेपी समर्थित उपद्रवियों ने कथित तौर पर उनके भी तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की है।
‘बाइक से आए और प्वाइंट ब्लैंक रेंज से की फायरिंग’, सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में चश्मदीद का बड़ा खुलासा
तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में अदालत की निगरानी में CBI जांच की मांग की है ताकि असली दोषियों की पहचान हो सके और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाए।
सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
सुवेंदु अधिकारी ने इसे एक सोची-समझी साजिश के तहत राजनीतिक हत्या करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी टीम के सदस्यों को डराने और कमजोर करने के लिए यह हमला किया गया है। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की है।

Leave a Reply