Stocks To Buy: ₹4000 तक जाएगा यह ऑटो शेयर, अभी निवेश पर 42% रिटर्न
Stocks To Buy: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कार ट्रेड टेक के शेयरों की कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और हर शेयर का टारगेट प्राइस ₹4,000 फिक्स किया है। इसके चलते ढहते मार्केट में भी आज कारट्रड के शेयरों की खरीदारी होने लगी और यह 2% से अधिक उछल पड़ा। हालांकि कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में निवेशकों ने इस तेजी का फायदा उठाया जिससे यह तेजी से नीचे भी आया। फिलहाल बीएसई पर यह 0.54% की बढ़त के साथ ₹2824.25 के भाव (CarTrade Tech Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 2.30% उछलकर ₹2,873.55 तक पहुंच गया था।
CarTrade Tech पर UBS क्यों बुलिश
यूबीएस का मानना है कि कारट्रेड टेक मजबूत अर्निंग्स ग्रोथ को लेकर बेहतर स्थिति में है। इसे एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल से अच्छा सपोर्ट मिल सकता है जिसमें रेवेन्यू बढ़ने के साथ-साथ बेहतर ऑपरेटिंग लेवरेज मिलता है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन FY23 में 9% और FY26 में 33% से बढ़कर FY30 तक 47% हो जाएगा। इससे यह उन ग्लोबल कॉम्पटीटर्स के करीब आ जाएगी जिनका मार्जिन 50%-60% के बीच रहता है। यूबीएस के मुताबिक मार्जिन में यह तेजी मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ से आएगी। कार ट्रेड को अभी अपने TAM (टोटल एड्रेसेबल मार्केट) के सिर्फ 3-4% हिस्से से ही रेवेन्यू मिल रहा है तो इसके लिए आगे कमाई की काफी गुंजाइश है।
ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में OLX की मजबूत ग्रोथ की संभावना का भी जिक्र किया है। ओएलएक्स कारट्रेड टेक के लिए पुरानी गाड़ियों को लेकर प्रमुख C2C (कंज्यूमर-टू-कंज्यूमर) प्लेटफॉर्म है।
यूबीएस ने कारट्रेड को एक प्रमुख डिजिटल ऑटोमोटिव मार्केटप्लेस कहा है, जिसके सभी प्लेटफॉर्म पर मजबूत नेटवर्क इफेक्ट्स हैं। कंपनी का लगभग 95% ट्रैफिक ऑर्गेनिक है, जबकि यह मार्केटिंग पर अपने रेवेन्यू का सिर्फ 4% खर्च करती है। यह कई ग्लोबल कंपनियों और भारत के दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तुलना में काफी कम है।
ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि कारट्रेड ने एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जो गाड़ी खरीदने की पूरी प्रक्रिया को कवर करता है- गाड़ी खोजने से लेकर ट्रांजैक्शन तक। इससे कंपनी को कई अलग-अलग चरणों में वैल्यू हासिल करने का मौका मिलता है।
ब्रोकरेज फर्म का यह भी मानना है कि कंपनी ने अभी तक कई ऐसे रेवेन्यू सोर्स से पूरी तरह कमाई नहीं की है जिनमें काफी क्षमता है, जैसे कि गाड़ी फाइनेंसिंग रेफरल और ट्रांजैक्शन फीस। इनसे आने वाले समय में अर्निंग्स ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
कारट्रेड टेक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 17 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹3,291.35 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से चार महीने से भी कम समय में यह 53.73% टूटकर 2 मार्च 2025 को ₹1,522.85 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
Airtel Growth Plan: दस साल में ₹3.3 लाख करोड़ का निवेश, अब तीन क्षेत्रों पर ग्रोथ का मजबूत भरोसा
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Leave a Reply