Aaj Ka Sensex, Nifty | Share Market LIVE News Update: रिकॉर्ड हाई पर अमेरिकी बाजार, जापान में ऐतिहासिक तेजी, आज कैसी रहेगी सेंसेक्स-निफ्टी की चाल?
Aaj Ka Sensex, Nifty | Share Market LIVE News Update: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। बाजार में यह सकारात्मक माहौल मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने और भारत-अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर बढ़ती उम्मीदों के कारण बना।
कारोबार के दौरान बैंकिंग, ऑटो, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी दर्ज की गई, जिससे व्यापक बाजार में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमार्क की बात करें तो सेंसेक्स 940.73 अंक यानी 1.22% की बढ़त के साथ 77,958.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 251.61 अंक या 1.24% चढ़कर 24,330.95 पर बंद हुआ।

Leave a Reply