stock-markett.online
प्रकृति का कमाल देखिये, ज्वालामुखी के गड्डो में समाया पानी, बन गई कुदरत की 10 खूबसूरत झीले!
प्रकृति का कमाल देखिये, ज्वालामुखी के गड्डो में समाया पानी, बन गई कुदरत की 10 खूबसूरत झीले!

प्रकृति का कमाल देखिये, ज्वालामुखी के गड्डो में समाया पानी, बन गई कुदरत की 10 खूबसूरत झीले!

दुनिया की कुछ सबसे सुंदर और अनोखी झीलें ज्वालामुखियों के गड्ढों में बनी हैं। ज्वालामुखी फटने के बाद बने इन गड्ढों में बारिश और जमीन का पानी भर जाता है, जिससे झील बनती है। आइए जानते हैं दुनिया की 10 ऐसी खास ज्वालामुखी झीलों के बारे में, जो अपनी खूबसूरती और अनोखी बनावट के लिए फेमस हैं:

लेक टोवाडा, जापान

टोवाडा जापान की तीसरी सबसे गहरी झील है, जिसकी गहराई 327 मीटर है। यह घने जंगलों और पहाड़ों के बीच शांत काल्डेरा झील है। पतझड़ के मौसम में यहां का नज़ारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है। बोट क्रूज़ और ओइरासे घाटी इसकी प्रमुख पहचान हैं।

केलिमुटु क्रेटर झीलें, इंडोनेशिया

केलिमुटु में एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग रंगों वाली ज्वालामुखी झीलें हैं। इन झीलों का रंग खनिजों और ज्वालामुखी गैसों के कारण समय-समय पर बदलता रहता है। सूर्योदय के समय इनका दृश्य सबसे ज्यादा अट्रैक्शन होता है। यही वजह है कि यह जगह दुनियाभर के टूरिस्ट के लिए खास अट्रैक्शन है।

केरिड झील, आइसलैंड

केरिड आइसलैंड की सबसे सुंदर और आसानी से पहुंची जा सकने वाली क्रेटर झीलों में से एक है। लाल ज्वालामुखी चट्टानें, हरी काई और नीला-हरा पानी इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसका क्रेटर लगभग 55 मीटर गहरा और 170 मीटर चौड़ा है। छोटा आकार होने के बावजूद इसकी नेचुरल खूबसूरती टूरिस्ट को खूब लुभाती है।

टोबा झील, इंडोनेशिया

दुनिया की सबसे बड़ी ज्वालामुखी क्रेटर झील टोबा सुपर-ज्वालामुखी के काल्डेरा में बनी है। यह लगभग 1,100 वर्ग किमी में फैली और 505 मीटर गहरी है। झील के बीच सामोसिर द्वीप इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यहां खूबसूरत नज़ारों के साथ बटाक संस्कृति और फेरी राइड का आनंद लिया जा सकता है।

क्रेटर लेक, ओरेगन (अमेरिका)

क्रेटर लेक अमेरिका की सबसे गहरी झील है, जिसकी गहराई 594 मीटर है। यह लगभग 7,700 साल पहले माउंट मज़मा के विस्फोट के बाद बने काल्डेरा में बनी थी। इसका गहरा नीला और बेहद साफ पानी दुनियाभर में पॉपुलर है। विज़ार्ड आइलैंड और रिम ड्राइव यहां के मेन अट्रैक्शन हैं।

ताल झील, फ़िलीपींस

ताल झील अपनी अनोखी बनावट के लिए मशहूर है, क्योंकि इसके बीच में एक ज्वालामुखी द्वीप और उसके अंदर भी एक क्रेटर झील मौजूद है। यह 234 वर्ग किमी में फैली और 160 मीटर गहरी है। यह एक एक्टिव ज्वालामुखी एरिया है, इसलिए यहां सेफ्टी रेगुलेशन समय-समय पर बदलते रहते हैं। इसका नेचुरल स्ट्रक्चर दुनिया में बेहद दुर्लभ मानी जाती है।

क्विलोटोआ झील, इक्वाडोर

एंडीज़ पर्वत में क्विलोटोआ अपनी फ़िरोज़ी रंग की झील के लिए फेमस है। यह लगभग 250 मीटर गहरी है और ज्वालामुखी गैसों व खनिजों के कारण इसका रंग बदलता रहता है। यहां ट्रैकिंग, कयाकिंग और शानदार व्यू-पॉइंट्स टूरिस्ट को अट्रैक्शन करते हैं। ऊंचाई पर होने के कारण यहां का सफर थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी है।

टाउपो झील, न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी झील टाउपो लगभग 25,500 साल पहले हुए विशाल ज्वालामुखी विस्फोट से बने काल्डेरा में बनी थी। यह 616 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली और 186 मीटर गहरी है। यहां भू-तापीय क्षेत्र, गर्म पानी के झरने और माओरी रॉक नक्काशी प्रमुख आकर्षण हैं। झील की नेचुरल ब्यूटी इसे खास बनाती है।

लेक टोया, जापान

होक्काइडो में लेक टोया जापान की प्रमुख ज्वालामुखी झीलों में से एक है। यह लगभग 70 वर्ग किमी में फैली और 180 मीटर गहरी है। झील के बीच नाकाजिमा द्वीप, गर्म पानी के झरने और माउंट उसु के दृश्य इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। यहां बोट क्रूज़ और ओन्सेन का एक्सपीरियंस काफी पॉपुलर है।

एटिटलान झील, ग्वाटेमाला

यह झील ज्वालामुखी काल्डेरा में बनी है और तीन ज्वालामुखियों से घिरी हुई है। लगभग 130 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली यह झील 341 मीटर गहरी है। इसके आसपास बसे छोटे-छोटे गांव, कॉफी के बागान और पहाड़ी नज़ारे इसे बेहद अट्रेक्टिव बनाते हैं। नाव से गांवों तक पहुंचना यहां का खास एक्सपीरियंस है।

ज्वालामुखी झीलें क्यों होती हैं इतनी खास?

ज्वालामुखी झीलें साइज, गहराई, रंग और बनावट के मामले में एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं। कुछ झीलें विशाल काल्डेरा में बनी होती हैं, जबकि कुछ छोटे क्रेटर के अंदर बनती हैं। कई झीलों का पानी खनिजों और ज्वालामुखी गैसों की वजह से नीला, हरा या लाल जैसे अलग-अलग रंगों में दिखाई देता है। यही कारण है कि हर ज्वालामुखी झील अपनी अलग पहचान, प्राकृतिक सुंदरता और भूवैज्ञानिक महत्व के लिए जानी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *