stock-markett.online
Meesho के शेयरों में 7% का तगड़ा उछाल, लेकिन टारगेट प्राइस ने दिया एलर्ट सिग्नल
Meesho के शेयरों में 7% का तगड़ा उछाल, लेकिन टारगेट प्राइस ने दिया एलर्ट सिग्नल

Meesho के शेयरों में 7% का तगड़ा उछाल, लेकिन टारगेट प्राइस ने दिया एलर्ट सिग्नल

Meesho Shares: मार्च 2026 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बाद आज मीशो के शेयर रॉकेट बन गए। एक तरफ कंपनी का रेवेन्यू 47% की रफ्तार से बढ़ा तो दूसरी तरफ इसका घाटा भी तेजी से कम हुआ। इसका जश्न आज शेयरों ने मनाया और 7% से अधिक उछल पड़ा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसका जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह मौजूदा लेवल से काफी नीचे है। अभी की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 2.57% की बढ़त के साथ ₹201.55 पर है। इंट्रा-डे में यह 7.56% उछलकर ₹211.35 तक पहुंच गया था।

Meesho के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?

मार्च 2026 तिमाही में मीशो का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.1% की रफ्तार से बढ़कर ₹3,531.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का नेट लॉस भी ₹1391 करोड़ से तेजी से रिकवर ₹166.3 करोड़ ही रह गया। हालांकि पिछले साल की मार्च तिमाही में ₹1285 करोड़ का एक्सपेश्नल लॉस भी था जिसे एडजस्ट करने के बाद सालाना घाटा बढ़ा है। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो मीशो का ऑपरेटिंग लॉस मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ₹230.8 करोड़ से ₹254.72 करोड़ पर पहुंच गया।

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन 4% था जोकि दिसंबर 2025 तिमाही में 2.3%, सितंबर 2025 तिमाही में 3.3% और जून 2025 तिमाही में 4.4% पर था। कंपनी का ट्रेलिंग 12 महीने का फ्री कैश फ्लो सालाना आधार पर ₹591 करोड़ से (-) ₹633 करोड़ पर आ गया।

क्या है ब्रोकरेज फर्म का रुझान?

ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने मीशो की होल्ड रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस ₹160 से बढ़ाकर ₹185 पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मीशो के लिए मार्च तिमाही धमाकेदार रही और मार्जिन में रिकवरी उम्मीद से बेहतर रही। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि प्रीपेड ऑर्डर्स की बढ़ती संख्या और ऑर्डर्स की तीव्रता से लॉजिस्टिक्स एफिसिएंसी में सुधार की उम्मीद है। इसके अलावा विज्ञापन और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन से होने वाले फायदे लॉन्ग टर्म में मार्जिन को बढ़ा सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म को वित्त वर्ष 2027 में इसके फ्री कैश फ्लो के पॉजिटिव होने और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार की उम्मीद है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

मीशो के ₹5421 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹111 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। इसके शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में 10 दिसंबर 2025 को एंट्री हुई थी। करीब 46% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद दो ही दिन में 12 दिसंबर 2025 को यह उछलकर ₹254.65 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।

इस IPO में पैसे लगाने का आखिरी मौका, दो दिनों में 33 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मिल रहे तगड़ी लिस्टिंग के संकेत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *