stock-markett.online
Thermax Q4 Result : कंपनी का नेट प्रॉफिट 18.7% बढ़कर 244 करोड़ हुआ, शेयरहोल्डर्स को मिलेगा प्रति शेयर 14 रुपये का डिविडेंड

थरमेक्स ने 31 मार्च 2026 को खत्म अंतिम तिमाही के लिए नतीजे जारी किए। मार्च तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में उछाल दर्ज की गई है। तिमाही नतीजों के साथ डाबर ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18.7 % फीसदी बढ़कर 244.3 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 206 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 12.5% फीसदी बढ़कर 3,428 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,046 करोड़ रुपये पर था। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का EBITDA 24.9 फीसदी बढ़कर 374.3 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल समान तिमाही में 299.7 करोड़ रुपये था।

मार्च तिमाही में थर्मेक्स कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़तक 10.9% हो गया, जो एक साल पहले 10.9% पर था।

कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 14 रुपये फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

शेयर परफार्मेंस

गुरूवार को कंपनी का शेयर 3.02% तेजी के साथ 4,200 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में थर्मेक्स के शेयर ने अपने निवेशकों को 29.51% फीसदी का रिटर्न दिया है।पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 30% फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *