stock-markett.online
Mahua Moitra Video: महुआ मोइत्रा के साथ भरी फ्लाइट में की गई बदसलूकी! प्रूफ के तौर पर जो वीडियो पोस्ट किया उसमें क्या दिखा?

Mahua Moitra Video: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक फ्लाइट में कुछ यात्रियों पर कथित तौर बदसलूकी का आरोप लगाया है। टीएमसी सांसद को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब इंडिगो फ्लाइट के अंदर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद फ्लाइट में यात्रियो ने महुआ मोइत्रा और TMC के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।

महुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह आधिकारिक काम से संसदीय रक्षा मामलों की स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी हुई। गुरुवार 7 मई को उनका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इसमें महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में साथी यात्रियों द्वारा नारेबाजी और परेशान किया जा रहा था।

वायरल वीडियो पर 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद बने तनावपूर्ण माहौल के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। इन चुनावों में BJP को ऐतिहासिक जनादेश मिला था। भगवा पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस को हरा दिया था।

यात्रियों ने महुआ के खिलाफ लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

वायरल क्लिप में कथित तौर पर एक साथी यात्री को “चोर” कहते हुए सुना जा सकता है। इस दौरान मोइत्रा फ्लाइट में मौजूद थीं। इस दौरान ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाने वाले नारे भी लगाए गए। इसके अलावा फ्लाइट के अंदर “जय श्री राम” के जयकारे गूंज रहे थे।

महुआ ने की कार्रवाई की मांग

महुआ ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अलर्ट! आज मैं एक सरकारी काम से दिल्ली गई थी, जहां मुझे रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था। मैं 6E 719 फ्लाइट में सीट 1F पर बैठी थी। 4-6 लोग एक ग्रुप में फ्लाइट में चढ़े। उन्होंने मुझे घूरा और फिर फ्लाइट के पिछले हिस्से में चले गए। जब ​​फ्लाइट लैंड हुई और दरवाजे खुलने से ठीक पहले, उन्होंने यह हरकत की और इसका वीडियो भी बनाया।”

टीएमसी सांसद ने आगे कहा, “यह कोई ‘नागरिकों का गुस्सा’ नहीं है। यह उत्पीड़न है और इससे फ्लाइट के अंदर मेरी सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता कि ये बदतमीज लोग विमान के अंदर इस तरह का उत्पीड़न करके बच निकलें। इंडिगो कृपया अपनी क्रू रिपोर्ट देखें। इन लोगों के नाम सार्वजनिक करें और उन्हें ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालें। @RamMNK (केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू) कृपया इस पर कार्रवाई करें।”

इंडिगो ने क्या कहा?

फ्लाइट का सही रूट और तारीख को लेकर अभी डिटेल्स सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक इंडिगो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसमें शामिल यात्री की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है। मोइत्रा बेबाक राजनीतिक रुख और BJP नेताओं के साथ तीखी बहस के लिए जानी जाती हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब TMC और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु समेत इन शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट… 15 मई से ये उड़ानें शुरू, चेक करिए

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार बदलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया है। 42 वर्षीय रथ की बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बंगाल चुनाव परिणाम आने के कुछ ही घंटे के भीतर हुई इस घटना पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आईं हैं। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *