Emkay Global Financial Services ने तिमाही नतीजों के बाद Paytm पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि Paytm पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 1500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि मौजूदा बाजार भाव 1197 रुपये है। ब्रोकरेज का कहना है कि मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा, जहां फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में 11.6 फीसदी तिमाही दर तिमाही की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली।
मार्च तिमाही में Paytm का रेवेन्यू 18.5 फीसदी साल दर साल बढ़कर 2260 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार अनुमान 2220 करोड़ रुपये से अधिक था। PIDF और UPI इंसेंटिव को छोड़कर कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ साल दर साल 26 फीसदी रही। फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट में साल दर साल 37.6 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई, जबकि पेमेंट सर्विसेज बिजनेस साल दर साल 16.1 फीसदी बढ़ा।
Paytm की UPI मार्केट शेयर में बढ़ोतरी
ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने प्रमोशनल और कैशबैक खर्च बढ़ाकर हाई-क्वालिटी ग्राहकों को जोड़ने पर फोकस किया है, जिससे Paytm की UPI मार्केट शेयर में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इसी कारण कंट्रीब्यूशन मार्जिन 154 बेसिस प्वाइंट घटकर 55.4 फीसदी रहा।
Q4FY26 में कंपनी का EBITDA 132 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार अनुमान के अनुरूप था। वहीं, एक्सेप्शनल आइटम्स को छोड़कर PAT 162 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी के पास मौजूद कैश रिजर्व बढ़कर 13300 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले तिमाही में 12,900 करोड़ रुपये था।
Emkay का मानना है कि FY26 Paytm के लिए टर्नअराउंड वर्ष साबित हुआ है। कंपनी का EBITDA FY25 में 1,510 करोड़ रुपये के नुकसान से निकलकर FY26 में 500 करोड़ रुपये के पॉजिटिव स्तर पर पहुंच गया। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज और लागत नियंत्रण के दम पर FY28 तक EBITDA 2110 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
ब्रोकरेज ने कहा कि RuPay क्रेडिट कार्ड, BNPL और Postpaid जैसे प्रोडक्ट्स में बढ़ती हिस्सेदारी Paytm के लिए लंबी अवधि की ग्रोथ अवसर पैदा कर रही है। साथ ही मैनेजमेंट ने कहा है कि PPBL लाइसेंस रद्द होने का कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ा है और कंपनी Wallet बिजनेस को दोबारा लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply