stock-markett.online
Britannia Q4 Results: हर शेयर पर ₹90.50 का डिविडेंड, ब्रिटानिया को ₹679 करोड़ का मुनाफा

Britannia Q4 Results: ब्रिटानिया ने मार्च तिमाही (Q4) में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.6% बढ़कर ₹679.68 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹559.13 करोड़ था।

कंपनी का रेवेन्यू ₹4,432.19 करोड़ से बढ़कर ₹4,718.92 करोड़ हो गया। वहीं प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹751.93 करोड़ से बढ़कर ₹785.11 करोड़ रहा।

पूरे साल का प्रदर्शन

31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में ब्रिटानिया का रेवेन्यू ₹17,942.67 करोड़ से बढ़कर ₹19,151.59 करोड़ हो गया।

सालाना नेट प्रॉफिट 16.4% बढ़कर ₹2,537.01 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹2,177.86 करोड़ था। वहीं प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹2,926.57 करोड़ से बढ़कर ₹3,288.78 करोड़ हो गया।

कंपनी की कंसोलिडेटेड बिक्री Q4 में 7.1% बढ़कर ₹4,686 करोड़ रही। वहीं पूरे साल की बिक्री 7.5% बढ़कर ₹18,858 करोड़ हो गई।

मैनेजमेंट का बयान

कंपनी के MD और CEO रक्षित हरगावे के मुताबिक, तिमाही के पहले दो महीनों में कारोबार करीब 9% की दर से बढ़ा। हालांकि मार्च में वेस्ट एशिया के संघर्ष के कारण इंटरनेशनल बिजनेस में सप्लाई बाधित हुई, जिससे ग्रोथ थोड़ी धीमी पड़ गई।

कंपनी ने बताया कि घरेलू कारोबार में ई-कॉमर्स का योगदान करीब 6% रहा। नए प्रोडक्ट लॉन्च और प्रीमियम कैटेगरी की वजह से यह ग्रोथ आई। क्रोइसां और वेफर्स जैसे सेगमेंट में भी मजबूत मांग बनी रही।

ब्रिटानिया ने कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष से इनपुट कॉस्ट बढ़ने का असर पड़ सकता है। इसे संभालने के लिए कंपनी ने पहले से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

डिविडेंड का एलान

ब्रिटानिया के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹90.50 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह कंपनी की 107वीं AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन रहेगा।

नतीजों से पहले 7 मई को NSE पर ब्रिटानिया का शेयर ₹102.50 यानी 1.77% बढ़कर ₹5,885.50 पर बंद हुआ।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *