stock-markett.online
TN 12th Result 2026: बस कुछ देर में जारी होने वाला है तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर यूं कर सकेंगे चेक
TN 12th Result 2026: बस कुछ देर में जारी होने वाला है तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर यूं कर सकेंगे चेक

TN 12th Result 2026: बस कुछ देर में जारी होने वाला है तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर यूं कर सकेंगे चेक

TN 12th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड से 10+2 यानी 12वीं कक्षा के तकरीबन 8 लाख छात्रों के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन्स, तमिलनाडु (DGE TN) जल्द ही 12वीं यानी हायर सकेंड्री (HSC) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। डीजीई टीएन अब से कुछ ही देर में 9.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में एचएससी का रिजल्ट घोषित करेंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद इसका लिंक आधिकारिक पोर्टल पर भी एक्टिवेट हो जाएगा।

टीएन एचएससी +2 रिजल्ट 2026 के साथ, बोर्ड सभी जरूरी आंकड़े भी जारी करेगा। इसमें परीक्षा देने और पास होने वाले छात्रों की कुल संख्या, ओवरऑल पास रेट और टॉपर्स की लिस्ट शामिल है। रिजल्ट जारी होने के बाद, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट: tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। लॉगइन क्रेडेंशियल के तौर पर छात्रों को अपनी पंजीकरण संख्या और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी निर्धारित स्थान पर भरनी होगी।

मार्कशीट में होगा ये

छात्रों को अगर 12वीं बोर्ड मार्कशीट में कोई गलती मिलती है, तो उन्हें अपने स्कूल अथॉरिटी से संपर्क करना होगा। इसलिए नीचे दी जा रही सभी जानकारी को अच्छे से वेरिफाई करें :

  • स्टूडेंट का नाम
  • स्कूल का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • सब्जेक्ट के हिसाब से इंटरनल मार्क्स
  • सब्जेक्ट के हिसाब से थ्योरी मार्क्स
  • सब्जेक्ट के हिसाब से प्रैक्टिकल मार्क्स
  • सब्जेक्ट के हिसाब से पासिंग स्टेटस
  • रिजल्ट स्टेटस
  • कुल मार्क्स
  • रिमार्क्स

रिजल्ट देखने के ठिकाने

आधिकारिक वेबसाइट

  • dge.tn.gov.in
  • tnresults.nic.in

SMS के जरिए

Digilocker के जरिए

ऑफिशियल मोबाइल ऐप पर

रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट: tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, TN HSE Plus Two Result 2026 लिंक देखें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • TN 12th रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करके आगे के रिकॉर्ड के लिए सेव कर लें।

रिजल्ट SMS से देखने के लिए करें ये

अगर ऑफिशियल वेबसाइट काम करना बंद कर दे, तो स्टूडेंट्स SMS ऐप से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:

  • अपने मोबाइल नंबर पर SMS ऐप खोलें।
  • एक खास फॉर्मेट में मैसेज टाइप करें: TNBOARD12REGNO, DATE OF BIRTH
  • SMS को 09282232585 या +919282232585 पर भेजें।
  • आपका TN 12th रिजल्ट 2026 आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *