stock-markett.online
Market Trend : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने की कमजोर शुरुआत, एक्सपर्ट से जाने आज कहां हो सकती है बंपर कमाई
Market Trend : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने की कमजोर शुरुआत, एक्सपर्ट से जाने आज कहां हो सकती है बंपर कमाई

Market Trend : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने की कमजोर शुरुआत, एक्सपर्ट से जाने आज कहां हो सकती है बंपर कमाई

Market Trend : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच, 8 मई को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। 363.17 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 77,481.35 पर और निफ्टी 93.75 अंक यानी 0.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,235.10 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी में बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा कंज्यूमर,एशियन पेंट्स,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,टेक महिंद्रा और विप्रो शामिल हैं। जबकि गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में कोल इंडिया,M&M,एक्सिस बैंक,HDFC बैंक और आयशर मोटर्स शामिल हैं।

पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी के दिन 7 मई को बाजार सीमित दायरे में रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। इंट्राडे में मिडकैप इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। इंट्राडे में मिडकैप पहली बार 62,000 के पार जाता दिखा। डिफेंस और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। डिफेंस इंडेक्स में 3% से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा। कंज्यूमर ड्यूरेबल,IT और FMCG इंडेक्स में गिरावट रही। निफ्टी 4 प्वाइंट गिरकर 24,327 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 114 प्वाइंट गिरकर 77,845 पर बंद हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी 66 प्वाइंट चढ़कर 56,047 पर बंद हुआ। मिडकैप भी 676 प्वाइंट चढ़कर 62,003 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 36 पैसे मजबूत होकर 94.25 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार में आज क्या करें?

इस पर अपनी राय साझा करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी का अंडरटोन तो बुलिश लग रहा है। जब तक यह 24100 के ऊपर टिका रहेगा इसमें अच्छा खासा मोमेंटम देने में की संभावना बनी रहेगी। ऐसा लगता है कि अगर आज के दिन को दौरान निफ्टी में कोई भी डीप देखने मिले तो खरीदारी करना सही रहेगा। निफ्टी के लिए 24650 के आसपास रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। इस लेवल के आसपास एग्जिट करने की सलाह रहेगी।

इसी तरह बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट 55800 के आसपास दिख रहा है। हालांकि,ऐसा लगता है कि इसमें ऊपरी लेवल पर 56800 57000 तक की रेंज खुल चुकी है। ऐसे में अगर आज कोई भी डीप मिलती है बैंक निफ्टी में भी तो खरीदारी की सलाह रहेगी।

Market cues : शॉर्ट टर्म कंसोलीडेशन की संभावना के बावजूद, सभी फैक्टर दे रहे पॉजिटिव रुझान के संकेत

पंकज रांदड़ का पसंदीदा शेयर

आज के लिए अपनी स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी साझा करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि उनकी बीएसई के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में कल क्लोजिंग के समय बहुत बढ़िया ब्रेकआउट देखने को मिला। 3985-3990 की रेंज में बीएसई फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह रहेगी। स्टॉप लॉस 3955 के आसपास रखें। ऊपर की तरफ इसमें 4100 का टारगेट देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *