OnEMI Tech Share Price: शेयर बाजार में 11% गेन पर लिस्ट हुई kissht की पेरेंट कंपनी, निवेशकों को मिला इतना मुनाफा
OnEMI Tech Share Price: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Kissht की पेरेंट कंपनी OnEMI Technology Solutions के शेयरों की लिस्टिंग आज, शुक्रवार को शेयर बाजार में हो गई है। ग्रे मार्केट के संकेतों के मुताबिक, लिस्टिंग काफी मजबूती के साथ हुई। BSE पर स्टॉक 191 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके IPO इश्यू प्राइस 171 रुपये के मुकाबले … रुपये यानी 11.70 फीसदी प्रीमियम पर था। वहीं, NSE पर इसकी एंट्री 190 रुपये पर हुई, जो इश्यू प्राइस से … रुपये या 11 फीसदी ज्यादा रही, जिससे निवेशकों को हल्का लिस्टिंग गेन जरूर मिला।
लिस्टिंग से पहले, कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 27 रुपये था। इसका मतलब है कि शेयर लगभग 198–199 रुपये प्रति शेयर के आस-पास लिस्ट हो सकते हैं, जबकि इनका इश्यू प्राइस 171 रुपये था।
ग्रे मार्केट का ये ट्रेंड काफी सही साबित होता नजर आया है। निवेशकों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर लगभग 27-28 रुपये का फायदा हुआ है। 926 करोड़ रुपये का यह IPO, जो 30 अप्रैल से 5 मई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, उसे आखिरी दिन तक निवेशकों की सभी कैटेगरी से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। आखिरी दिन तक इसे कुल मिलाकर 9.96 गुना सब्सक्राइब किया गया।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply