Adani Enterprises का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, QIP लॉन्च; जानें कितना तय हुआ फ्लोर प्राइस
Adani Enterprises QIP: अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने पूंजी जुटाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Limited) ने बीती 2 जुलाई 2026 को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की थी। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के अनुसार, इसकी QIP कमेटी ने इस इश्यू को खोलने की मंजूरी दी थी।
कंपनी ने बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) को दी गई सूचना में बताया कि उसकी QIP कमेटी ने इश्यू को खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही संस्थागत निवेशकों के लिए शेयर जारी कर पूंजी जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार के विस्तार, नई परियोजनाओं और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में कर सकती है। Adani Enterprises ने QIP के तहत प्रति शेयर 3,034 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है।
Also Read: IPO August 2026: अगस्त में पूरे महीने चलेगी आईपीओ पार्टी, PhonePe, Zepto सहित 25 कंपनियां जुटाएंगी ₹35,000 करोड़
Adani Enterprises QIP: 3,034 रुपये का फ्लोर प्राइस तय
Also Read: Juniper Green Energy IPO: 1800 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू, फ्रेश शेयरों के साथ 30 जुलाई को खुलेगा सब्सक्रिप्शन विंडो
Adani Enterprises ने QIP के तहत प्रति शेयर 3,034 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि कंपनी इस कीमत से कम पर संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी नहीं करेगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि QIP कमेटी ने इश्यू लॉन्च करने और शुरुआती प्लेसमेंट दस्तावेज को मंजूरी दे दी है। यह फ्लोर प्राइस सेबी के नियमों के अनुसार तय किए गए प्राइसिंग फॉर्मूले के आधार पर निर्धारित किया गया है।
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, सेबी के नियमों के मुताबिक, कंपनी जरूरत पड़ने पर QIP के फ्लोर प्राइस पर अधिकतम 5% तक की छूट देकर भी शेयर जारी कर सकती है। इस QIP को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 30 अप्रैल 2026 को मंजूरी दी थी, जबकि 24 जून 2026 को शेयरहोल्डर्स ने विशेष प्रस्ताव (Special Resolution) पारित कर अनुमति दे दी थी।
कंपनी की ओर से बताया गया कि QIP के अंतिम इश्यू प्राइस का फैसला बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMs) के साथ चर्चा के बाद किया जाएगा। इस इश्यू के लिए SBI Capital Markets, Jefferies India, ICICI Securities और IIFL Capital Services को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।कंपनी ने BSE और NSE के पास प्रारंभिक प्लेसमेंट दस्तावेज (Preliminary Placement Document) भी दाखिल कर दिया है। यह दस्तावेज QIP प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है, जिसके बाद संस्थागत निवेशकों से निवेश आमंत्रित किया जाता है।
Adani Enterprises QIP: क्या होता है क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट?
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP)के जरिए शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनियां IPO लाए बिना म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों, पेंशन फंड और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) जैसे बड़े निवेशकों से तेजी से पूंजी जुटा सकती हैं। फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है, कि QIP के जरिए कुल कितनी रकम जुटाई जाएगी। कंपनी का कहना है कि बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम इश्यू प्राइस और फंड जुटाने से जुड़ी अन्य जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी।
यह QIP Adani Enterprises की पूंजी मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरपोर्ट, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, माइनिंग और अन्य उभरते कारोबारों में लगातार निवेश कर रही है। ऐसे में जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल इन क्षेत्रों में विस्तार और कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply