AMFI Data June 2026: म्यूचुअल फंड्स में लौटा निवेशकों का भरोसा, इक्विटी में 28,973 करोड़ रुपये का निवेश, AUM रिकॉर्ड 82.22 लाख करोड़ पर
AMFI Data June 2026: भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए जून 2026 का महीना काफी मजबूत रहा। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा इक्विटी म्यूचुअल फंड्स पर बना रहा। जून में इक्विटी स्कीमों में शुद्ध निवेश (Net Equity Inflow) बढ़कर 28,973.41 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो मई के 22,907.77 करोड़ रुपये से करीब 26% ज्यादा है। इसके साथ ही म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी बढ़कर 82.22 लाख करोड़ रुपये के नए स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले महीने 81.58 लाख करोड़ रुपये था।
AUM ने बनाया नया रिकॉर्ड
जून के दौरान कुल म्यूचुअल फंड AUM 82.22 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इक्विटी AUM भी बढ़कर 37.34 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो मई में 36.14 लाख करोड़ रुपये था।
हालांकि इंडस्ट्री में कुल नेट आउटफ्लो 52,948.78 करोड़ रुपये रहा, लेकिन यह मई के 64,021.17 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी कम है। यानी बड़े पैमाने पर निकासी का दबाव भी घटा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स में शानदार निवेश
जून में सबसे ज्यादा आकर्षण इक्विटी फंड्स में देखने को मिला। Large Cap Fund में 2,067.48 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो पिछले महीने से अधिक है। Mid Cap Fund में 6,090.17 करोड़ रुपये और Small Cap Fund में 5,601.96 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया। दोनों कैटेगरी में लगातार बढ़ता निवेश इस बात का संकेत है कि निवेशक अब भी बेहतर रिटर्न की उम्मीद के साथ बाजार में बने हुए हैं।
Sectoral और Thematic Funds में भी निवेश बढ़कर 1,469.26 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि Credit Risk Fund में 247.55 करोड़ रुपये का निवेश आया।
Gold ETF और ETF में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
जून में Gold ETF में निवेश में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मई में जहां इस कैटेगरी में 725 करोड़ रुपये का निवेश आया था, वहीं जून में यह बढ़कर 3,443.23 करोड़ रुपये पहुंच गया। वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की तलाश के चलते गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा।
ये भी पढ़ें: Railway PSU को यूपी सरकार से मिला ₹18.59 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयर में आई बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार
इसी तरह ETF कैटेगरी में भी निवेशकों ने जोरदार खरीदारी की। जून में ETF में 13,237.76 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज हुआ, जबकि मई में यह केवल 620 करोड़ रुपये था।
लिक्विड और कॉरपोरेट बॉन्ड फंड्स से निकासी जारी
जहां इक्विटी फंड्स में निवेश बढ़ा, वहीं Liquid Fund से 42,293.29 करोड़ रुपये की निकासी हुई, जो पिछले महीने की तुलना में अधिक है। Corporate Bond Fund से भी 7,557.33 करोड़ रुपये का आउटफ्लो दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: Vedanta Aluminum पर ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज 20% अपसाइड के साथ दी BUY कॉल, लॉर्ज कैप में हुई एंट्री
ELSS Fund से 633.88 करोड़ रुपये की निकासी जारी रही, जबकि Dividend Yield Fund से भी हल्का आउटफ्लो देखने को मिला।

Leave a Reply