stock-markett.online
Ashish Kacholia Portfolio: आशीष कचोलिया ने 2 मल्टीबैगर शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 134% तक रहा है रिटर्न
Ashish Kacholia Portfolio: आशीष कचोलिया ने 2 मल्टीबैगर शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 134% तक रहा है रिटर्न

Ashish Kacholia Portfolio: आशीष कचोलिया ने 2 मल्टीबैगर शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 134% तक रहा है रिटर्न

Ashish Kacholia Portfolio: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने पोर्टफोलियों में अहम बदलाव किया है। एक्सचेंज पर उपलब्ध ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, कचोलिया ने 2 केमिकल कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इन दोनों ही शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 70 फीसदी से लेकर 134% तक का रिटर्न दिया है।

Yasho Industries का शेयर पिछले 6 महीने में करीब 134% चढ़ चुका है, जबकि Fineotex Chemicals ने पिछले छह महीनों में लगभग 70% का रिटर्न दिया है। ऐसे में बाजार इसे मुनाफावसूली की रणनीति के तौर पर भी देख रहा है।

किन कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी?

शेयरहोल्डिंग के अनुसार, आशीष कचोलिया ने Yasho Industries में अपनी हिस्सेदारी मार्च 2026 तिमाही के 2.37% से घटाकर जून 2026 तिमाही में 2.08% कर दी है।

ये भी पढ़ें: Patanjali Foods Share: 20% की बड़ी गिरावट के साथ 52 हफ्ते के नए लो पर आया शेयर, बाबा रामदेव की कंपनी पर क्यों टूटा कहर?

इसी तरह Fineotex Chemicals में उनकी हिस्सेदारी 2.60% से घटकर 2.06% रह गई। यानी इस कंपनी में उन्होंने 0.54 प्रतिशत अंक की हिस्सेदारी कम की है।

इसके अलावा NBFC कंपनी SG Finserve में भी उनकी हिस्सेदारी 1% से नीचे चली गई है। इससे संकेत मिलता है कि उन्होंने इस निवेश से लगभग पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया है।

क्यों महत्वपूर्ण है कचोलिया का ये कदम?

आशीष कचोलिया को भारतीय शेयर बाजार के सबसे सफल स्मॉलकैप निवेशकों में गिना जाता है। मीडिया में उन्हें अक्सर ‘Big Whale’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Prime Securities से की थी और बाद में Edelweiss से जुड़े। वर्ष 1995 में उन्होंने Lucky Securities की स्थापना की और 1999 में राकेश झुनझुनवाला के साथ Hungama Digital की सह-स्थापना की।

ये भी पढ़ें: Hero MotoCorp का Ather Energy पर 1,000 करोड़ रुपये का बड़ा दांव, मार्केट में 9% भागा कंपनी का शेयर

डेटा के मुताबिक, उनके सार्वजनिक पोर्टफोलियो में करीब 50 शेयर हैं, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 3,000 करोड़ रुपये है। यही वजह है कि उनके हर निवेश और बिकवाली पर रिटेल और संस्थागत निवेशकों की नजर रहती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *