stock-markett.online
Ayushman Card: इस राज्‍य में आयुष्‍मान कार्ड बनवाना हुआ आसान; अब राशन की दुकानों पर मिलेगी सुविधा
Ayushman Card: इस राज्‍य में आयुष्‍मान कार्ड बनवाना हुआ आसान; अब राशन की दुकानों पर मिलेगी सुविधा

Ayushman Card: इस राज्‍य में आयुष्‍मान कार्ड बनवाना हुआ आसान; अब राशन की दुकानों पर मिलेगी सुविधा

Ayushman Card: अगर आपको भी आयुष्‍मान कार्ड बनवाना है तो ये मुश्किल भरा नहीं रह गया है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को अलग-अलग केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राशन की दुकान पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है।कई बार ठीक से इलाज की सुविधा नहीं मिलने की वजह से मरीजों को जान गंवानी पड़ती है। दिल्‍ली के बाद अब उत्‍तर प्रदेश में इस सेवा को शुरू करने पर काम तेज हो गया है।

भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम ‘आयुष्मान भारत योजना’ ( Ayushman Bharat Yojana) है। यह भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा दी जा रही है। इस स्‍कीम की खासियत है कि इसमें आप गंभीर बीमारियों का इलाज भी करवा सकते हैं।

Also Read: Ayushman Card e-KYC: 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए समय से करवा लें e-KYC, ये है ऑनलाइन तरीका

Ayushman Card: अब राशन की दुकान पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा

Also Read: Ayush Treatment: एक्शन में सरकार, बीमा कंपनियों को शुरू करना होगा डे-केयर पैकेज

लोगों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए ही सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब राशन की दुकान पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोटेदारों को बीआईएस (Beneficiary Identification System) ऑपरेटर आईडी जारी की जा रही है। इस व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।इस योजना के तहत पहले दिल्‍ली अब यूपी में पात्र लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना आसान हो गया है। लाभार्थियों को अपने नजदीकी राशन की दुकान पर ही कार्ड बनवाने की सुविधा मिल सकेगी।

Ayushman Card: 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के इलाज की स्वास्थ्य कवरेज मिलती है। पात्र परिवार के सदस्य इस निर्धारित कवरेज के तहत लिस्‍टेड अस्पतालों में इलाज का लाभ ले सकते हैं। सरकार का उद्देश्य योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना है, जिसके लिए अलग-अलग स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में यूपी के अलग-अलग जिलों में हजारों की संख्‍या में पीडीएस यानी राशन की दुकानें हैं। इन कोटेदारों को ऑपरेटर आईडी दिए जाने के बाद राशन की दुकानों के माध्यम से पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *