Best FD Rates October 2026: अक्टूबर में कहां मिलेगा FD पर बेहतर ब्याज? यहां देखें पूरी लिस्ट
Best FD Rates October 2026: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी (FD) एक ऐसा निवेश का ऑप्शन है, जिसमें ग्राहक एक तय अवधि के लिए बैंक में रकम जमा करता है। उस पर निर्धारित दर से ब्याज मिलता है। आमतौर पर बैंकों की ओर से सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में थोड़ी ज्यादा ब्याज दिया जाता है। इससे रिटायरमेंट के बाद नियमित आय के लिए FD एक गुड ऑप्शन साबित हो सकती है।
अगर आप सितंबर में FD कराने की योजना बना रहे हैं और सीनियर सिटीजन हैं, तो कुछ Small Finance Banks सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। कुछ बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर ब्याज 8.50% तक पहुंच रहा है। हालांकि, ब्याज दर अवधि, बैंक और लागू शर्तों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। इसलिए FD कराने से पहले संबंधित बैंक की मौजूदा दर और नियम जरूर जांच लें।
Also Read: Short Term FD: 1 साल की FD कराने के क्या हैं फायदे? किन बैंकों में मिल रहा बेस्ट रेट
Best FD Rates October 2026: जानें एसएफबी में कितनी है ब्याज दर
| बैंक का नाम | अधिकतम ब्याज दर | अवधि 1 वर्ष | अवधि 3 वर्ष | अवधि 5 वर्ष |
| जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.30% | 7.50% | 8.50% | 8.00% |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंंस बैंक | 8.50% | 7.60% | 7.60% | 8.50% |
| ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50% | 6.50% | 6.50% | 6.25% |
| स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.75% | 6.50% | 7.50% | 7.25% |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25% | 6.50% | 8.00% | 7.50% |
| शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25% | 6.25% | 7.75% | 6.50% |
Best FD Rates October 2026: जानें प्राइवेट सेक्टर के बैंक में कितनी है ब्याज दर?
Also Read: Small Finance Bank FD: छोटी रकम से बनाएं बड़ा फंड, ये बैंक दे रहे शानदार ब्याज
| बैंक का नाम | अवधि | ब्याज |
| HDFC बैंक | 3 साल | 7.10% |
| ICICI बैंक | 3 साल | 6.75% |
| DCB बैंक | 2 साल | 8.00% |
| इंडसइंड बैंक | 3 साल | 7.75% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 2 साल | 7.30% |
| यस बैंक | 18 महीने | 7.75% |
| एक्सिस बैंक | 5साल | 7.25% |

Leave a Reply