stock-markett.online
Borosil Renewables Share Price: निवेश जुटाने के लिए प्रमोटर बेच सकते हैं हिस्सा, शेयर 11% तक उछला
Borosil Renewables Share Price: निवेश जुटाने के लिए प्रमोटर बेच सकते हैं हिस्सा, शेयर 11% तक उछला

Borosil Renewables Share Price: निवेश जुटाने के लिए प्रमोटर बेच सकते हैं हिस्सा, शेयर 11% तक उछला

बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयरहोल्डर 9 जुलाई को बंपर मुनाफे में हैं। इसकी वजह है कि शेयर में दिन में 11 प्रतिशत तक की शानदार तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 659.25 रुपये के हाई तक गया। ऐसी खबर है कि कंपनी के प्रमोटर हिस्सेदारी बेच सकते हैं। दरअसल CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी रणनीतिक निवेश के लिए बातचीत कर रही है, जो कि अभी शुरुआती दौर में है। सूत्रों का कहना है कि अगर बातचीत आगे बढ़ती है और कोई ट्रांजेक्शन होता है, तो प्रमोटर अपनी कुछ हिस्सेदारी या पूरी हिस्सेदारी बेच सकते हैं।

हालांकि ऐसा होगा ही, यह पक्का नहीं है क्योंकि बातचीत चल रही है। हो सकता है कि डील न भी हो। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि किसी भी संभावित ट्रांजेक्शन से कंपनी की वैल्यू उसकी मौजूदा मार्केट वैल्यूएशन से कम हो सकती है। बोरोसिल रिन्यूएबल्स सोलर ग्लास बनाती है।

शेयर एक महीने में 25 प्रतिशत मजबूत

बोरोसिल रिन्यूएबल्स का मार्केट कैप बढ़कर 9200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक महीने में 25 प्रतिशत और 3 महीनों में 46 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 720.85 रुपये और एडजस्टेड लो 374.70 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 58.77 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

हाल ही में पुणे R&D यूनिट को DSIR से मिली मान्यता

जून महीने में बोरोसिल रिन्यूएबल्स ने जानकारी दी थी कि डिपार्टमेंट ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (DSIR) ने कंपनी की हिंजेवाड़ी, पुणे में मौजूद इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) यूनिट को मान्यता दे दी है। DSIR, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आता है। DSIR से मिली मान्यता से कंपनी की R&D यूनिट को R&D एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट्स, इंस्ट्रूमेंट्स, स्पेयर्स और कंज्यूमेबल्स की खरीद या इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी में छूट मिलेगी। यह मान्यता 31 मार्च, 2029 तक वैलिड है।

TCS Share Price: Q1 रिजल्ट से पहले 2% तक लुढ़का टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर, एक साल में 40% कमजोर

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 437.62 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 169 करोड़ रुपये रहा था। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,534.83 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 20.74 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *