stock-markett.online
Canara Bank Q1 Result: मुनाफे में 2% का उछाल, सुधरी एसेट क्वालिटी, शेयरों का जश्न
Canara Bank Q1 Result: मुनाफे में 2% का उछाल, सुधरी एसेट क्वालिटी, शेयरों का जश्न

Canara Bank Q1 Result: मुनाफे में 2% का उछाल, सुधरी एसेट क्वालिटी, शेयरों का जश्न

Canara Bank Q1 Result: जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पर पब्लिक सेक्टर लेंडर केनरा बैंक के शेयर रॉकेट बन गए और यह 3% से अधिक ऊपर चढ़ गया। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जून तिमाही का रिजल्ट पेश किया और इसमें सामने आया कि बैंक का मुनाफा 2% से अधिक बढ़ा है लेकिन ब्याज से शुद्ध कमाई 13% से अधिक बढ़ी है। साथ ही बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। ऐसे में शेयरों की चमक बढ़ी। फिलहाल बीएसई पर यह 2.35% की बढ़त के साथ ₹128.65 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.10% उछलकर ₹129.60 तक पहुंच गया था।

Canara Bank Q1 Result: खास बातें

पब्लिक सेक्टर के दिग्गज लेंडर केनरा बैंक का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर ₹4,752.03 करोड़ से 2.18% उछलकर ₹4,855.82 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध इनकम (NII) भी 13.39% बढ़कर ₹10,215.27 करोड़ हो गया। एसेट क्वालिटी की बात करें तो तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए रेश्यो 1.84% से सुधरकर 1.57% पर पहुंच गया लेकिन नेट एनपीए रेश्यो 0.43% से 0.36% पर आ गया।

बैंक के ग्लोबल बिजनेस की बात करें तो जून तिमाही में सालाना आधार पर यह 14.37% बढ़कर ₹29 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इसका ग्लोबल डिपॉजिट्स 11.63% बढ़कर ₹16.12 करोड़ और ग्रास ग्लोबल एडवांसेज 17.97% उछलकर ₹12.93 लाख करोड़ पर पहुंच गया। घरेलू मोर्चे पर बात करें तो डोमेस्टिक डिपॉजिट्स इस दौरान 10.06% बढ़कर ₹14.73 लाख करोड़ और ग्रास डोमेस्टिक एडवांसेज 16.95% उछलकर ₹12.07 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही केनरा बैंक के शेयरों की चाल

केनरा बैंक के शेयर पिछले साल 29 अगस्त 2025 को बीएसई पर ₹103.50 के भाव पर थे जो इसके लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से छह महीने में यह 57.39% उछलकर 26 फरवरी 2026 को ₹162.90 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

8% उछलकर Dr Lal PathLabs पहुंचा एक साल के हाई पर, अभी शेयरों में इतना दम बाकी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *