stock-markett.online
Circuit Filter Change: क्यों BSE ने बदले 29 स्टॉक्स के सर्किट फिल्टर? 13 जुलाई से लागू, निवेशकों को जानना जरूरी
Circuit Filter Change: क्यों BSE ने बदले 29 स्टॉक्स के सर्किट फिल्टर? 13 जुलाई से लागू, निवेशकों को जानना जरूरी

Circuit Filter Change: क्यों BSE ने बदले 29 स्टॉक्स के सर्किट फिल्टर? 13 जुलाई से लागू, निवेशकों को जानना जरूरी

BSE Circuit Filter Change: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सर्विलांस सेल ने बाजार में होने वाली किसी भी संभावित गड़बड़ी या हेरफेर को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ने के लिए 29 लिस्टेड कंपनियों के सर्किट फिल्टर में बदलाव किया गया है। ये प्रो-एक्टिव निगरानी कार्रवाई सोमवार, 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

इसके तहत कई इलिक्विड यानी कम लिक्विडिटी वाले शेयरों और असामान्य तरीके से वैल्यु बढ़ते हुए देखने वाले शेयरों पर कड़े प्राइस कंट्रोल के उपाय लागू किए गए हैं। शुरुआती जांच में संदिग्ध पाए जाने वाले शेयरों को आगे की जांच के लिए इन्वेस्टिगेशन सेल को सौंप दिया जाता है।

इस बार की कार्रवाई में जहां अधिकांश कंपनियों के सर्किट फिल्टर को घटाकर 10 फीसदी, 5 फीसदी या 2 फीसदी किया गया है, ताकि कीमतों को एक दायरे में रखा जा सके। वहीं कुछ विशिष्ट मामलों में मापदंडों के आधार पर सर्किट सीमा को बढ़ाया भी गया है। डेरिवेटिव (F&O) सेगमेंट वाले शेयरों पर कोई फिक्स्ड सर्किट फिल्टर लागू नहीं होता, लेकिन पंचिंग एरर से बचने के लिए BSE उन पर 10 फीसदी का डायनामिक सर्किट फिल्टर लागू रखता है।

पढ़ें: BSE Circuit Filter Change: 32 शेयरों के बदले सर्किट फिल्टर; Radico Khaitan, Chambal Breweries भी शामिल – FULL LIST

बदले गए प्राइस बैंड की पूरी लिस्ट

नीचे उन प्रमुख कंपनियों की लिस्ट दी गई है जिनके प्राइस बैंड में BSE द्वारा बदलाव किया गया है-

स्क्रिप कोड कंपनी का नाम मौजूदा प्राइस बैंड (%) नया प्राइस बैंड (%)
544800 Anubhav Plast Ltd 5 20
544529 Aptus Pharma Ltd 2 5
542727 City Pulse Multiventures Ltd 5 10
540403 CL Educate Ltd 2 5
543636 Dc Infotech and Communication Ltd 5 20
511611 DCM Financial Services Ltd 2 5
534674 Ducon Infratechnologies Ltd 5 10
532666 FCS Software Solutions Ltd 2 5
511543 GSB Finance Ltd 20 10
544741 Highness Microelectronics Ltd 10 5
531594 Incon Engineers Ltd 5 2
505840 Jaipan Industries Ltd 10 5
539005 Jayatma Enterprises Ltd 2 5
543240 Likhitha Infrastructure Ltd 5 10
538895 Mihika Industries Ltd 2 5
537785 Race Eco Chain Ltd 5 10
531572 Ranjit Securities Ltd 2 5
530179 RSC International Ltd 5 2
500371 Samtel India Ltd 2 5
540425 Shankara Building Products Ltd 5 20
543615 Silicon Rental Solutions Ltd 5 10
544662 Simandhar Impex Ltd 5 10
543470 Softtech Engineers Ltd 2 5
521034 Soma Textiles & Industries Ltd 10 5
544242 Travels & Rentals Ltd 5 10
539123 V B Industries Ltd 10 5
544636 Western Overseas Study Abroad Ltd 5 10
544563 Zelio E Mobility Ltd 2 5
500450 MPIL Corporation Ltd 2 5

बीएसई सर्किट फिल्टर क्या है और क्यों बदलाव होता है?

शेयर बाजार में संभावित हेरफेर और अनियंत्रित उतार-चढ़ाव को शुरुआती स्तर पर ही रोकने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सर्विलांस सेल की ओर से हर हफ्ते लिस्टेड कंपनियों के सर्किट फिल्टर (प्राइस बैंड) में बदलाव करता है। बाजार सहभागियों द्वारा सिक्योरिटीज की कीमतों को अनुचित रूप से प्रभावित ना कर सकें, इसलिए ये एक्शन लिया जाता है।

पढ़ें: BSE Circuit Filter Change: 30 स्टॉक्स के बदले सर्किट फिल्टर; देव लैबटेक और हेक्सागन न्यूट्रिशन भी शामिल – FULL LIST

BSE का सर्विलांस सेल एडवांस अलर्ट सिस्टम, मूल्य में असामान्य उतार-चढ़ाव, ट्रेडिंग टर्नओवर, कॉर्पोरेट नतीजों और बाजार में चल रही खबरों के एनालिसिस के आधार पर ऐसी कार्रवाइयां हर हफ्ते करता है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *