stock-markett.online
Consumer Durables Q1: अर्निंग्स से पहले किन कंज्यूमर स्टॉक्स पर रखें नजर, रिजल्ट के बाद मजबूत ग्रोथ की उम्मीद, ये हैं ब्रोकरेज के पिक्स
Consumer Durables Q1: अर्निंग्स से पहले किन कंज्यूमर स्टॉक्स पर रखें नजर, रिजल्ट के बाद मजबूत ग्रोथ की उम्मीद, ये हैं ब्रोकरेज के पिक्स

Consumer Durables Q1: अर्निंग्स से पहले किन कंज्यूमर स्टॉक्स पर रखें नजर, रिजल्ट के बाद मजबूत ग्रोथ की उम्मीद, ये हैं ब्रोकरेज के पिक्स

Consumer Durables Q1: जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजों से पहले कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर निवेशकों के रडार पर है। ब्रोकरेज फर्म Nirmal Bang Institutional Equities का मानना है कि इस तिमाही में सेक्टर की कंपनियां मजबूत रेवेन्यू बढ़ोतरी दर्ज कर सकती हैं। हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, मुद्रा संबंधी दबाव और पश्चिम एशिया में जारी जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में कंपनियों के लिए सबसे बड़ा सवाल बिक्री नहीं, बल्कि मुनाफे की क्वालिटी और मार्जिन रहेगा।

सेक्टर से क्या उम्मीद?

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज की कवरेज वाले कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स सेक्टर की कंपनियों का संयुक्त रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.3 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। वहीं EBITDA में 22.7 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद जताई गई है। हालांकि EBITDA मार्जिन पिछले साल की समान तिमाही के 7.3 फीसदी से बढ़कर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान है, लेकिन यह मार्च तिमाही (8 फीसदी) से कुछ नरम रह सकता है।

AC कंपनियां रहेंगी फोकस में

इस बार (Q1 Earnings Preview) सबसे ज्यादा चर्चा एयर कंडीशनर (RAC) कंपनियों की रहने की उम्मीद है। अप्रैल और मई में समय से पहले और तेज गर्मी के कारण AC की डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, Voltas ने पहली बार एक ही तिमाही में 10 लाख AC यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि जून के मध्य में मानसून आने के बाद मांग की रफ्तार धीमी हुई। कंपनियों ने कीमतें बढ़ाईं, लेकिन कॉपर, एल्युमिनियम और अन्य इनपुट लागत में तेजी के कारण मार्जिन पर दबाव बना रहा।

किन कंपनियों के नतीजे रह सकते हैं बेहतर?

ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक, Voltas की आय में लगभग 30 फीसदी और EBITDA में 45 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं Whirlpool of India के EBITDA मार्जिन में सबसे मजबूत सुधार देखने को मिल सकता है, जो पिछली तिमाही के 5.6 फीसदी से बढ़कर 8.2 फीसदी तक पहुंच सकता है। इसके अलावा PG Electroplast, Blue Star, IFB Industries, EPACK Durables और अन्य कंपनियों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।

इलेक्ट्रिकल्स कारोबार में भी मजबूती

रिपोर्ट के अनुसार, कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स कंपनियों का राजस्व करीब 21.7 फीसदी बढ़ सकता है। हालांकि, केबल और वायर कारोबार में मार्च तिमाही के मुकाबले कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। Polycab India के लिए मजबूत आय वृद्धि का अनुमान है, लेकिन ऊंची कमोडिटी कीमतों के कारण EBITDA मार्जिन में कुछ कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें- SBI MF IPO: 4.35 रुपये का दांव बना 574 रुपये, एसबीआई एएमसी आईपीओ से इस कंपनी को मिलेगा 13,100% का दमदार रिटर्न

मार्जिन पर क्यों बना है दबाव?

रिपोर्ट बताती है कि कॉपर, एल्युमिनियम और अन्य कच्चे माल की ऊंची कीमतों के अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने सप्लाई चेन और लागत दोनों पर असर डाला है। कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं, लेकिन बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर डालना आसान नहीं है। यही वजह है कि इस तिमाही में निवेशकों की नजर केवल बिक्री के आंकड़ों पर नहीं, बल्कि मार्जिन और मैनेजमेंट की भविष्य की टिप्पणी पर भी रहेगी।

यह भी पढ़ें- TCS Rating Downgrade: निवेशकों के बाद ब्रोकरेज का भी टूटा भरोसा! टीसीएस की क्यों डाउनग्रेड कर रहे रेटिंग?

लंबी अवधि के लिए किन स्टॉक्स पर बुलिश है ब्रोकरेज?

निर्मल बंग ने कई कंपनियों पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। इनमें प्रमुख नाम हैं:

कंपनी रेटिंग टारगेट प्राइस
Blue Star Buy ₹2,124
IFB Industries Buy ₹1,618
EPACK Durables Buy ₹369
Crompton Consumer Buy ₹362
Havells India Buy ₹1,556
Orient Electric Buy ₹252
V-Guard Industries Buy ₹418

किन शेयरों पर ‘Hold’ की सलाह?

ब्रोकरेज ने कुछ शेयरों पर फिलहाल सतर्क रुख अपनाया है।

कंपनी रेटिंग टारगेट प्राइस
Amber Enterprises Hold ₹8,101
Voltas Hold ₹1,440
Whirlpool of India Hold ₹950
Dixon Technologies Hold ₹13,173
Stove Kraft Hold ₹762
PG Electroplast Hold ₹600
Polycab India Hold ₹9,691
Bajaj Electricals Hold ₹356

किन बातों पर रहेगी बाजार की नजर?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अर्निंग सीजन में निवेशकों का फोकस तीन प्रमुख बिंदुओं पर रहेगा- AC इंडस्ट्री में चैनल इन्वेंट्री कितनी तेजी से सामान्य होती है, कंपनियां बढ़ी हुई लागत का कितना हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचा पाती हैं और इससे उनके मार्जिन पर कितना असर पड़ता है। इसके अलावा, मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े नए कारोबारी विकासों का लॉन्ग टर्म असर भी निवेशकों की निगाह में रहेगा।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *