stock-markett.online
Dividend, Stock Split, Bonus Issue (11-15 May): एप्टस फार्मा से SBI तक, एक्स-डेट पर ये कंपनियां करेंगी ट्रेड

Dividend, Stock Split, Bonus Issue Next Week (11-15 May): भारतीय शेयर बाजार में अगले हफ्ते हलचल भरी रहेगी, क्योंकि निवेशकों के लिए कमाई और पोर्टफोलियो विस्तार के कई मौके आने वाले हैं। 11 मई से 16 मई, 2026 के बीच कई प्रमुख कंपनियां अपने कॉर्पोरेट एक्शन के तहत बोनस शेयर और डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर कारोबार करेंगी।

कॉर्पोरेट एक्शन की इस लिस्ट में एप्टस फार्मा, देव लैबटेक वेंचर और बायोजेन फार्माकेम जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो अपने निवेशकों को फ्री बोनस शेयर बांटने वाली हैं। इसके साथ ही, केएसबी लिमिटेड और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी दिग्गज कंपनियां डिविडेंड के जरिए निवेशकों के बैंक खातों में सीधा मुनाफा पहुंचाने की तैयारी में हैं। निवेशकों के लिए इन तारीखों पर नजर रखना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट ही यह तय करते हैं कि कौन से निवेशक इन फायदों के पात्र होंगे।

Dividend Stock, Record Date

11 – 12 मई:

Manappuram Finance: 0.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (11 मई)।

PAE Ltd: 0.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड (11 मई)।

Godrej Consumer Products: 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (12 मई)।

13 – 14 मई:

NRB Bearings Ltd: 2.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (13 मई)।

Oberoi Realty Ltd: 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (14 मई)।

15 मई:

State Bank of India (SBI): बैंक 17.35 रुपये प्रति शेयर का भारी फाइनल डिविडेंड देगा।

Kennametal India Ltd: 40 रुपये का सबसे बड़ा अंतरिम डिविडेंड।

Anand Rathi Wealth: 7 रुपये का फाइनल डिविडेंड।

Aptus Value Housing Finance: 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड।

IEX (Indian Energy Exchange): 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड।

HBG Hotels: 0.15 रुपये का अंतरिम डिविडेंड।

Bonus Issue, Record Date

12 मई:

Aptus Pharma Ltd: कंपनी ने 3:2 के रेश्यो में बोनस शेयर की घोषणा की है, जिसकी एक्स-डेट 12 मई, 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक 2 शेयर रखने वाले निवेशकों को 3 अतिरिक्त बोनस शेयर दिए जाएंगे।

15 मई:

Dev Labtech Venture Ltd: इस कंपनी के निवेशकों के लिए 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर की एक्स-डेट 15 मई, 2026 है। यहां प्रत्येक एक शेयर पर एक फ्री शेयर आवंटित किया जाएगा।

Biogen Pharmachem Industries Ltd: यह कंपनी 1:6 के रेश्यो में बोनस जारी कर रही है, जिसके लिए एक्स-डेट 15 मई, 2026 निर्धारित है।

Stock Split, Record Date

शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ाने और बाजार में छोटे निवेशकों की पहुंच आसान बनाने के लिए कंपनी अपने शेयर का बंटवारा कर रही है-

Dev Labtech Venture Ltd: बोनस शेयर के साथ-साथ यह कंपनी अपने स्टॉक को भी विभाजित करने जा रही है। कंपनी का शेयर 10 रुपये की फेस वैल्यू से स्प्लिट होकर 5 रुपये की फेस वैल्यू का हो जाएगा। इसकी एक्स-डेट 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *