Dividend Stocks: आज आखिरी मौका, 186 रुपये प्रति शेयर तक डिविडेंड का चांस, BSE, Axis Bank समेत 29 शेयरों पर रहेगी नजर
Dividend Stocks: अगर आप डिविडेंड से कमाई का मौका नहीं चूकना चाहते हैं तो आज का कारोबारी दिन बेहद अहम होने वाला है। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को शेयर बाजार में कई बड़ी और चर्चित कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend) ट्रेड करेंगे। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के डीमैट खाते में रिकॉर्ड डेट से पहले इन कंपनियों के शेयर होंगे, वही घोषित डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। आज सिर्फ डिविडेंड ही नहीं, बल्कि बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉरपोरेट एक्शन भी लागू हो रहे हैं। रिकॉर्ड डेट वाले शेयरों की बात करें तो प्रति शेयर निवेशकों को कुल 186.70 रुपये का मुनाफा हो सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह तारीख कई वजहों से अहम बन गई है। डिविडेंड देने वाली कंपनियों में कुल 29 नाम हैं।
एक शेयर पर सबसे ज्यादा कितना मिलेगा?
आज एक्स-डिविडेंड (Ex Dividend Stocks) होने वाली कंपनियों में D-Link (India) सबसे आगे है। कंपनी ने 20 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 7.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है। यानी निवेशकों को कुल 27.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। इसके अलावा Nilkamal और JK Cement ने 20-20 रुपये प्रति शेयर, जबकि Grindwell Norton ने 19 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।
Nestle India दे रही है दोहरा डिविडेंड
FMCG दिग्गज Nestle India ने इस बार दो तरह का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी 5 रुपये प्रति शेयर का सामान्य (Final) डिविडेंड और 2 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दे रही है। यानी पात्र निवेशकों को कुल 7 रुपये प्रति शेयर का फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- SBI Funds Management IPO: आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय, GMP में भी 75 रुपये की तेजी, कंपनी ने और क्या बताया?
इन कंपनियों के निवेशकों को भी मिलेगा डिविडेंड
आज एक्स-डिविडेंड होने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं-
- Hindalco Industries- ₹5 प्रति शेयर
- BSE Limited- ₹10 प्रति शेयर
- Axis Bank- ₹1 प्रति शेयर
- Dr. Reddy’s Laboratories- ₹8 प्रति शेयर
- Apollo Tyres- ₹2.50 प्रति शेयर
- CAMS- ₹4 प्रति शेयर
- Birlasoft- ₹4 प्रति शेयर
- Sobha- ₹6 प्रति शेयर
- Aegis Logistics- ₹6.70 प्रति शेयर
- Nucleus Software- ₹12.50 प्रति शेयर
- VST Industries- ₹12 प्रति शेयर
- Mahindra Logistics- ₹2.50 प्रति शेयर
- New India Assurance- ₹1.50 प्रति शेयर
- Geojit Financial Services- ₹1.50 प्रति शेयर
- Orient Electric- ₹0.75 प्रति शेयर
- Rossari Biotech- ₹0.50 प्रति शेयर
- Welspun Living- ₹0.10 प्रति शेयर
- Dynamic Cables- ₹0.50 प्रति शेयर
- Artemis Medicare- ₹0.45 प्रति शेयर
- PTL Enterprises- ₹1 प्रति शेयर
- Control Print- ₹6 प्रति शेयर
- ZF Commercial Vehicle Control Systems India- ₹4 प्रति शेयर
- Smartlink Holdings- ₹2 प्रति शेयर
- JSW Cement- ₹0.50 प्रति शेयर
सिर्फ डिविडेंड नहीं, बोनस और स्टॉक स्प्लिट भी
आज दो कंपनियों में अन्य कॉरपोरेट एक्शन भी होने वाले हैं। Goldiam International के शेयर 1:3 बोनस इश्यू के लिए एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। यानी पात्र निवेशकों को प्रत्येक 3 शेयरों पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा। वहीं Mangalam Worldwide के शेयर स्टॉक स्प्लिट के बाद एक्स-स्प्लिट हो जाएंगे। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में विभाजित करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- Stocks to Watch Today 9 July: TVS Motor, NALCO, TCS, SBI समेत निवेशकों की रडार पर रहेंगे ये शेयर्स, दिख सकती है बड़ी मूवमेंट
एक्स-डेट का क्या मतलब है?
एक्स-डेट वह तारीख होती है, जिस दिन से शेयर डिविडेंड, बोनस या अन्य कॉरपोरेट एक्शन के अधिकार के बिना ट्रेड होता है। अगर किसी निवेशक ने एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदे हैं और रिकॉर्ड डेट तक उसके डीमैट खाते में शेयर मौजूद हैं, तो वही डिविडेंड, बोनस या स्प्लिट का लाभ पाने का पात्र होता है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply