stock-markett.online
Dixon Tech Share Price Target : Sell करें या Buy? ब्रोकरेज ने दी अलग-अलग राय, चेक करें टार्गेट प्राइस
Dixon Tech Share Price Target : Sell करें या Buy? ब्रोकरेज ने दी अलग-अलग राय, चेक करें टार्गेट प्राइस

Dixon Tech Share Price Target : Sell करें या Buy? ब्रोकरेज ने दी अलग-अलग राय, चेक करें टार्गेट प्राइस

Dixon Tech Share Price Target : डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड को लेकर ब्रोकरेज हाउसेज की राय फिलहाल मिली-जुली नजर आ रही है। कंपनी के Q4 नतीजों के बाद कुछ ब्रोकरेज सतर्क हो गए हैं, जबकि कुछ अब भी इसके ग्रोथ पर भरोसा जता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक BSE पर शेयर +3.27% की तेजी के साथ करीब 10,482 के आसपास ट्रेड कर रहा था और इसमें हल्की मजबूती देखी गई।

कंपनी और शेयर का हाल

डिक्सन टेक्नोलॉजीज भारत की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो मोबाइल, टीवी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और EMS (Electronics Manufacturing Services) में काम करती है। हाल ही में कंपनी के Q4 रिजल्ट अनुमान से कमजोर रहे, खासकर मोबाइल और EMS बिजनेस में। हालांकि EBITDA मार्जिन करीब 3.9% पर स्थिर रहा। शेयर की बात करें तो बाजार में हल्की तेजी के साथ यह ₹10,482 के आसपास ट्रेड कर रहा है, लेकिन ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के बाद निवेशकों के बीच थोड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है।

यह भी पढ़े: Aaj Ka Sensex, Nifty | Share Bazar LIVE: शेयर बाजार में आई तेज रिकवरी, सेंसेक्स 350 अंक भागा, निफ्टी 23,500 के पार

Goldman Sachs की राय (Negative View)

Goldman Sachs ने Dixon पर Sell रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस घटाकर 9,790 रुपये कर दिया है (पहले 9,985)।

– Q4 रिजल्ट उम्मीद से कमजोर रहे

– मोबाइल और EMS सेगमेंट में दबाव

– DRAM (memory) कीमतें बढ़ने से मोबाइल डिमांड प्रभावित

– FY27 में मोबाइल बिजनेस का आउटलुक कमजोर रहने की संभावना

– PLI इंसेंटिव की कमी से मार्जिन पर दबाव

Goldman Sachs का मानना है कि आगे भी अर्निंग्स डाउनग्रेड साइकिल जारी रह सकता है। हालांकि, PLI 2.0 आने पर कुछ राहत मिल सकती है।

Nuvama की राय (Moderate Positive)

Nuvama Wealth Management ने Dixon पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 11,700 कर दिया (पहले 12,410)।

– मेमोरी प्राइस बढ़ने और कमजोर मांग से ग्रोथ प्रभावित

– EBITDA मार्जिन में 0.40% की गिरावट

– सब्सिडियरी ismartu Q2FY27 से अफ्रीका में एक्सपोर्ट शुरू करेगी

– कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत

-वर्किंग कैपिटल एफिशिएंसी और रिटर्न ऑन कैपिटल ~30%

Nuvama को उम्मीद है कि FY26-29 के बीच कंपनी का Revenue, EBITDA और PAT अच्छा CAGR दिखाएगा।

Motilal Oswal की राय (Strong Positive)

Motilal Oswal Financial Services Dixon पर सबसे ज्यादा bullish नजर आ रहा है। इसने Buy रेटिंग के साथ 14,600 का टारगेट दिया है।

– EBITDA और PAT उम्मीद से बेहतर

– स्मार्टफोन वॉल्यूम स्थिर रहने की उम्मीद

– टेलीकॉम और IT हार्डवेयर में ग्रोथ

– होम अप्लायंसेस सेगमेंट में सुधार

– एक्सपोर्ट में तेजी

Motilal Oswal के मुताबिक FY26-28 में कंपनी Revenue, EBITDA और PAT में 30%+ CAGR दिखा सकती है। साथ ही FY28 तक मार्जिन बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *