Dream11 की पैरेंट कंपनी का नया धमाका, स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म DreamStreet किया लॉन्च, AI की हेल्प से होगी ट्रेडिंग
Dream11 stock broking platform: भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल निवेशक बाजार में अब एक नया बड़ा नाम जुड़ गया है। Dream Sports, जो Dream11 की पैरेंट कंपनी है, ने अपना स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ‘DreamStreet’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का फोकस खास तौर पर उन नए निवेशकों पर है, जो अब तक शेयर बाजार से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन अब डिजिटल और आसान प्लेटफॉर्म की वजह से निवेश शुरू करना चाहते हैं।
AI और एक्सपर्ट सपोर्ट
कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दावा करती है कि DreamStreet की सबसे बड़ी खासियत इसका AI-ड्रिवन अप्रोच है। प्लेटफॉर्म यूजर्स को डेटा-बेस्ड इनसाइट्स देता है और साथ ही SEBI-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट्स और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स तक पहुंच भी देता है। इसके अलावा, ‘Veda’ नाम का एक AI कंपैनियन भी दिया गया है, जो स्टॉक एनालिसिस और निवेश फैसलों में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें बाजार जटिल और मुश्किल लगता है।
स्टॉक्स से शुरुआत, आगे F&O और IPO प्लान
लॉन्च के समय DreamStreet पर स्टॉक्स और ETFs में निवेश की सुविधा दी गई है। आने वाले हफ्तों में Futures & Options (F&O) और IPO इन्वेस्टमेंट भी शुरू किए जाएंगे। कंपनी का मकसद एक ऐसा ‘ऑल-इन-वन’ प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां निवेशक अपनी पूरी इन्वेस्टमेंट जर्नी को मैनेज कर सकें। पूरी तरह डिजिटल अकाउंट ओपनिंग और ट्रांसपेरेंट फीस स्ट्रक्चर भी इसकी खासियतों में शामिल है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले बाजार में एंट्री
हालांकि DreamStreet के सामने चुनौती भी कम नहीं है। यह प्लेटफॉर्म पहले से मौजूद बड़े खिलाड़ियों जैसे Zerodha, Groww और Dhan से मुकाबला करेगा। इन प्लेटफॉर्म्स ने पहले ही रिटेल ब्रोकिंग स्पेस में मजबूत पकड़ बना ली है। ऐसे में DreamStreet को यूजर एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और प्राइसिंग के दम पर खुद को अलग साबित करना होगा।
ये भी पढ़ें: L&T Q4 Results Preview: रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल के बीच मुनाफे पर पड़ सकता है दबाव! जानें कैसे होंगे तिमाही नतीजे
बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव
Dream Sports की यह पहल सिर्फ एक नया प्रोडक्ट लॉन्च नहीं, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक पिवट भी है। 2025 में ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन के बाद कंपनी के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा था, जिसके चलते अब वह अपने बिजनेस को डायवर्सिफाई कर रही है। फिनटेक, स्पोर्ट्स कंटेंट और फैन एक्सपीरियंस जैसे नए वर्टिकल्स पर कंपनी फोकस बढ़ा रही है। DreamStreet इसी रणनीति का अहम हिस्सा है, जो कंपनी को नए रेवेन्यू स्ट्रीम्स देने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें: ब्रॉन्ड मोदी का दबदबा कायम, स्टॉक मार्केट के लिए क्या हैं मायने, चुनावी नतीजों के बाद किन शेयरों पर रखें नजर
क्या बदल सकता है रिटेल इन्वेस्टिंग का ट्रेंड?
भारत में डिमैट अकाउंट्स की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन अब भी बड़ी आबादी निवेश से दूर है। ऐसे में DreamStreet जैसे प्लेटफॉर्म अगर निवेश को आसान और भरोसेमंद बना पाते हैं, तो रिटेल पार्टिसिपेशन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। खासकर छोटे शहरों और नए निवेशकों के लिए यह प्लेटफॉर्म एक एंट्री गेटवे बन सकता है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply