stock-markett.online
EPS Pension: नई वेज सीलिंग से मिलेगी 12,500 रुपए तक पेंशन? अपनी नौकरी के साल के हिसाब से समझें पूरा हिसाब
EPS Pension: नई वेज सीलिंग से मिलेगी 12,500 रुपए तक पेंशन? अपनी नौकरी के साल के हिसाब से समझें पूरा हिसाब

EPS Pension: नई वेज सीलिंग से मिलेगी 12,500 रुपए तक पेंशन? अपनी नौकरी के साल के हिसाब से समझें पूरा हिसाब

EPF की नई वेज सीलिंग 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दी गई है। इसका असर सिर्फ EPF पर ही नहीं, बल्कि EPS यानी Employee Pension Scheme की पेंशन पर भी पड़ सकता है। नई वेज सीलिंग के तहत कर्मचारियों को पहले के मुकाबले ज्यादा पेंशन मिल सकती है। अगर आपकी पेंशन योग्य सैलरी 25,000 रुपए है और आपने लंबे समय तक EPS में योगदान किया है, तो आपकी मंथली पेंशन 12,500 रुपए तक पहुंच सकती है। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। चलिए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

12,500 रुपए की पेंशन कैसे मिलेगी?

EPS में पेंशन आपकी पेंशन योग्य सैलरी और नौकरी के साल के आधार पर तय होती है। नई 25,000 रुपए की वेज सीलिंग के तहत अगर आपकी पेंशन योग्य सैलरी 25,000 रुपए है और आपको नौकरी करते हुए 20 साल से ज्यादा हो गए तो अनुमानित पेंशन 12,500 रुपए महीने तक हो सकती है।

अब अगर आपने 33 साल तक नौकरी की है तो आपको 12,500 रुपए महीने पेंशन मिल सकती है। यहां एक बात समझना जरूरी है। पेंशन की गणना में 33 साल की सेवा को 35 साल माना जाएगा क्योंकि 20 साल से ज्यादा की पेंशन योग्य सेवा पूरी करने पर 2 साल का एक्स्ट्रा फायदा भी मिलता है।

यह भी पढ़ें : EPFO Scheme Certificate: 10 साल की नौकरी के बाद PF निकाला तो पेंशन का क्या होगा? देखें फॉर्म 10C का काम

पहले कितनी पेंशन मिलती थी?

पहले EPS के लिए वेज सीलिंग 15,000 रुपए थी। इसी वजह से पेंशन की गणना भी अधिकतम 15,000 रुपए की पेंशन योग्य सैलरी के आधार पर होती थी।

अगर किसी कर्मचारी की पेंशन योग्य सेवा 33 साल थी, तो पुराने नियम के हिसाब से उसकी अनुमानित मासिक पेंशन 7,500 रुपए होती। नई 25,000 रुपए की वेज सीलिंग के तहत यही पेंशन बढ़कर 12,500 रुपए तक हो सकती है।

पेंशन का फॉर्मूला क्या है?

EPS पेंशन की गणना इस फॉर्मूले से की जाती है:

EPS पेंशन = पेंशन योग्य सैलरी × पेंशन योग्य सेवा ÷ 70

पेंशन योग्य सैलरी का मतलब नौकरी छोड़ने से पहले के आखिरी 60 महीनों की औसत सैलरी है। नई व्यवस्था में इसकी अधिकतम सीमा 25,000 रुपए मानी जाएगी। यानी आपकी आखिरी 60 महीने की औसत पेंशन योग्य सैलरी 25,000 रुपए है और आपकी सेवा अवधि ज्यादा है, तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा EPS पेंशन मिल सकती है।

हर कर्मचारी को 12,500 रुपए पेंशन मिलेगी?

ऐसा नहीं है। 12,500 रुपए पेंशन पाने के लिए 25,000 रुपए की पेंशन योग्य सैलरी और लंबे समय तक नौकरी किया होना जरूरी है। सेवा अवधि कम होने पर पेंशन भी कम होगी।

मसलन, 25,000 रुपए की पेंशन योग्य सैलरी के आधार पर 10 साल की सेवा में अनुमान के आधार पर पेंशन करीब 3,571 रुपए, 20 साल में 7,857 रुपए और 30 साल में करीब 11,429 रुपए हो सकती है। 30 साल की गणना 32 पर होगी, क्योंकि 20 साल के ज्यादा नौकरी के बाद 2 साल एक्स्ट्रा का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें : EPFO Wage Ceiling: 15,000 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये हुई वेतन सीमा, क्या 10.50 लाख रुपये तक इंश्योरेंस?

यहां यह भी बता दें कि नई वेज सीलिंग का पूरा फायदा लेने के लिए नए नियम के तहत करीब 5 साल का योगदान जरूरी होगा। जो कर्मचारी अगले 5 साल में रिटायर होने वाले हैं, उन्हें इसका पूरा फायदा नहीं मिलेगा। उन्हें नई वेज सीलिंग के तहत जितने समय तक योगदान किया है, उसी हिसाब से लाभ मिलेगा।

इसके अलावा EPS पेंशन पाने के लिए कम से कम 10 साल की पेंशन योग्य सेवा पूरी करना जरूरी है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *