FIFA World Cup 2026: अपने डांस मूव्स के लिए मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर फीफा में धमाकेदार परफॉमेंस देने के लिए तैयार हो रही हैं। एक्ट्रेस कनाडा में 2026 फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी को रोशन करने के लिए तैयार हैं। शनिवार को एक लिस्ट जारी की गई, जिसमें नोरा का नाम शामिल है। सेरेमनी 12 जून को कनाडा के टोरंटो में बीएमओ फील्ड में होगी।
ऐलान के साथ, नोरा एक वैश्विक लाइनअप में शामिल हो गई है, जिसमें एलानिस मोरिसटेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज़, माइकल बबल, संजॉय, वेगेड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे नाम शामिल हैं। इस बीच, यूएसए उद्घाटन समारोह लाइनअप में अनिता, फ्यूचर, कैटी पेरी, लिसा, रेमा और टायला जैसे वैश्विक संगीत आइकन शामिल हैं।
इससे पहले नोरा ने कतर में फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म किया था। एक्ट्रेस ने विश्व कप में एक फैन फेस्ट में प्रदर्शन किया था। उस समय, उन्होंने सभी सराहना मिलने के बाद अपने प्रशंसकों और टीम को धन्यवाद देते हुए एक विशेष पोस्ट डाली थी। उन्होंने कार्यक्रम से एक क्लिप साझा की और इंस्टाग्राम पर लिखा, “और फिर यह हुआ.. फीफा वर्ल्डकप समापन समारोह..।
फीफा विश्व कप 2026, 48 टीमों का टूर्नामेंट, 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। फीफा ने पुष्टि की है कि वह तीन उद्घाटन समारोहों की मेजबानी करेगा। उद्घाटन मैचों से पहले तीनों मेजबान देशों – अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पहला उद्घाटन समारोह मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट के उद्घाटन से पहले मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा।
View this post on Instagram
बता दें कि सरके चुनार फिल्म के गाने में गलत बोल को लेकर समन किए जाने के बाद नोरा इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सामने पेश हुईं। आयोग के समक्ष अपनी उपस्थिति के बाद, नोरा ने बाहर मौजूद मीडिया को संबोधित किया और खुलासा किया कि उन्होंने एक लिखित माफी मांगी है। अभिनेत्री ने कहा कि वह पब्लिक फिगर और एक्टर होने के नाते आने वाली जिम्मेदारी को समझती हैं।
वीडियो में नोरा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं आयोग के सामने पेश हुई और मैंने माफी मांगी। किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन निश्चित रूप से, मुझे एक कलाकार के रूप में जिम्मेदार होना है। मैंने निश्चित रूप से माफी मांगी, हमने सब कुछ लिखित में किया है।

Leave a Reply