stock-markett.online
Goldman Sachs ने मार्च तिमाही में इन 4 स्टॉक्स में घटा दी हिस्सेदारी, पोर्टफोलियो में शामिल किया ये नया शेयर
Goldman Sachs ने मार्च तिमाही में इन 4 स्टॉक्स में घटा दी हिस्सेदारी, पोर्टफोलियो में शामिल किया ये नया शेयर

Goldman Sachs ने मार्च तिमाही में इन 4 स्टॉक्स में घटा दी हिस्सेदारी, पोर्टफोलियो में शामिल किया ये नया शेयर

Goldman Sachs के ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक कंपनी फिलहाल 45 शेयरों में हिस्सेदारी रखती है, जिनकी कुल वैल्यू करीब 8471.7 करोड़ रुपये है। मार्च 2026 में समाप्त तिमाही में Goldman Sachs India Limited के पोर्टफोलियो की नेटवर्थ 13.7 फीसदी बढ़ी है। Trendlyne के अनुसार गोल्डमैन सैक्स ने नए निवेश के तौर पर Aye Finance में 4.1 फीसदी हिस्सेदारी जोड़ी है, जिसकी वैल्यू करीब 150.8 करोड़ रुपये बताई गई है।

Aye Finance का शेयर शुक्रवार को 6.15 फीसदी की तेजी के साथ 150.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 16.75 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीनें में कंपनी के शेयर में 49.20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

कहां बढ़ाई हिस्सेदारी

ताजा डेटा के अनुसार दिग्गज निवेशक ने Aurionpro Solutions में अपनी हिस्सेदारी 0.4 फीसदी बढ़ा दी है, जिससे कुल हिस्सेदारी 2.4 फीसदी पर पहुंच गई है। शेयर में कुल शेयरहोल्डिंग वैल्यू 125.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। Aurionpro Solutions का शेयर शुक्रवार को 3.50 फीसदी की तेजी के साथ 900 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 33.92 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। निवेशक ने Whirlpool में अपनी हिस्सेदारी में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जो अब 1.3 फीसदी पर पहुंच गई है।

कहां कम की हिस्सेदारी

Goldman Sachs ने Amber Enterprises में हिस्सेदारी 0.30 फीसदी घटाई है। इसके अलावा निवेशक ने Navin Fluorine में 0.2 फीसदी हिस्सेदारी कम की, जहां होल्डिंग वैल्यू करीब 381.7 करोड़ रुपये है। Transformers and Rectifiers India में 0.3 फीसदी हिस्सेदारी घटाकर होल्डिंग वैल्यू 117.8 करोड़ रुपये रह गई। Goldman Sachs ने Sai Life Sciences में भी 0.3 फीसदी हिस्सेदारी घटाई है, जहां निवेश का मूल्य करीब 333.1 करोड़ रुपये है।

(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *