stock-markett.online
Haryana Nagar Nigam Chunav Result: सोनीपत और अंबाला में बनेगा BJP का मेयर, जानें कांग्रेस का भी हाल
Haryana Nagar Nigam Chunav Result: सोनीपत और अंबाला में बनेगा BJP का मेयर, जानें कांग्रेस का भी हाल

Haryana Nagar Nigam Chunav Result: सोनीपत और अंबाला में बनेगा BJP का मेयर, जानें कांग्रेस का भी हाल

हरियाणा के स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के नतीजों ने राज्य की सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। आज सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों और परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए विपक्ष को पछाड़ दिया है। तीन प्रमुख नगर निगमों-सोनीपत, अंबाला और पंचकूला के वार्डों के नतीजे घोषित भी हो गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला मेयर की सीटों पर था, जहां भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

सोनीपत: भाजपा के राजीव जैन ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज कर शहर की कमान अपने हाथ में ले ली है।

अंबाला: अंबाला नगर निगम में भाजपा के अक्षित सैनी ने जीत हासिल की है। यहां मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जहां कांग्रेस की कुलविंदर कौर और निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया रानी मैदान में थीं।

शुरुआती घंटों में कांग्रेस ने कुछ बढ़त जरूर बनाई थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, पार्टी रेस में पिछड़ती नजर आई।

मतदान का गणित और चुनावी भागीदारी

गौरतलब है कि इन नगर निकायों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 54.5% मतदान दर्ज किया गया था। कुल 8.73 लाख पात्र मतदाताओं में से करीब 4.75 लाख लोगों ने लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लिया।

इन सीटों पर भी टिकी हैं नजरें

नगर निगमों के अलावा, रेवाड़ी नगर परिषद (अध्यक्ष और पार्षद), सांपला (रोहतक), धारूहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार) की नगर समितियों के अध्यक्षों और पार्षदों के लिए भी नतीजे आने जारी हैं। इनके साथ ही टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा के एक-एक वार्ड में हुए उपचुनाव के परिणाम भी आज स्पष्ट हो जाएंगे।

सत्ता का सेमीफाइनल?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। अंबाला जैसे महत्वपूर्ण निगम में 1.98 लाख मतदाताओं के बीच भाजपा की जीत राज्य की मौजूदा सरकार के प्रति जनसमर्थन का संकेत मानी जा रही है। 817 मतदान केंद्रों पर हुई इस चुनावी जंग के अंतिम परिणाम शाम तक पूरी तस्वीर साफ कर देंगे।

‘बिना मंजूरी के कोई भी मंत्री नहीं करेगा हवाई यात्रा’! PM मोदी की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की खर्चों में कटौती

 

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *