stock-markett.online
HDFC Bank vs SBI :  नतीजों के बाद कहां लगाएं पैसा? ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, 39% तक अपसाइड का मौका
HDFC Bank vs SBI :  नतीजों के बाद कहां लगाएं पैसा? ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, 39% तक अपसाइड का मौका

HDFC Bank vs SBI : नतीजों के बाद कहां लगाएं पैसा? ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, 39% तक अपसाइड का मौका

HDFC Bank और State Bank of India के Q4 नतीजों के बाद निवेशकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। पिछले कुछ महीनों में बैंकिंग सेक्टर पर दबाव देखने को मिला, लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें रिकवरी के संकेत भी नजर आ रहे हैं। निवेशकों की नजर फिर से बड़े बैंक शेयरों टिकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि HDFC Bank और SBI में से किस स्टॉक में पैसा लगाना ज्यादा बेहतर रहेगा। फिलहाल ब्रोकरेज हाउस दोनों ही बैंकों पर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं और अच्छा अपसाइड बता रहे हैं।

निफ्टी बैंक इंडेक्स, जो सबसे अधिक लिक्विड बैंकिंग शेयरों को ट्रैक करता है, पिछले एक महीने में 4 प्रतिशत से अधिक गिर गया है, जिससे 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने में इसका कमजोर प्रदर्शन और बढ़ गया है।

समय अवधि (Time Period) बदलाव (%)
1 हफ्ता -3.56%
1 महीना -2.91%
3 महीने -10.30%
6 महीने -7.52%
1 साल -1.74%
5 साल +66.35%

अब HDFC और SBI जैसे बड़े बैंक में कोई भी उछाल पूरे बैंकिंग सेक्टर को ही ऊपर ले जा सकता है। ऐसे में तीमाही नतीजों के बाद, दोनों स्टॉक्स पर निवेशकों का ध्यान फिर से गया है।

यह भी पढ़े: CIPLA Q4 Result FY26 : मुनाफा 55% गिरकर ₹555 करोड़, रेवेन्यू में भी गिरावट, कंपनी ने किया ₹13 डिविडेंड का ऐलान

HDFC Bank vs SBI: ब्रोकरेज की राय क्या है?

HDFC Bank पर क्या कहता है ब्रोकरेज?

Jefferies ने HDFC Bank पर BUY रेटिंग दी है।

टारगेट प्राइस: ₹1,050 (मौजूदा भाव – 756.75)

संभावित अपसाइड: ~39%

– ब्रोकरेज का मानना है कि, मुनाफा अनुमान के अनुसार रहा

– लागत नियंत्रण और कम क्रेडिट कॉस्ट से सपोर्ट

– एसेट क्वालिटी मजबूत

– डिपॉजिट ग्रोथ अहम

– ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक 15% CAGR से प्रॉफिट ग्रो कर सकता है।

SBI पर क्या कहता है ब्रोकरेज?

Emkay Global Financial Services ने SBI पर BUY रेटिंग दी है।

टारगेट प्राइस: 1,225 (मौजूदा भाव – 977.40)

अपसाइड: ~26%

– ब्रोकरेज का मानना है कि, ग्रोथ मजबूत बनी हुई

– मार्जिन पर थोड़ा दबाव

– एसेट क्वालिटी में सुधार

HDFC और SBI का Q4 इस बार कैसा रहा?

Metric SBI HDFC Bank
Net Profit ₹19,684 करोड़ (+6%) ₹20,350 करोड़ (+8%)
Standalone Profit ₹18,643 करोड़ ₹19,221 करोड़
Total Income ₹1,40,412 करोड़ ₹89,809 करोड़
Gross NPA 1.49% 1.15%
Dividend ₹17.35 ₹13
Dividend Payout 19% 31%

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *