Jewellery Stock Crash: सोने-चांदी पर 15% हुई इंपोर्ट ड्यूटी तो टूटे ज्वेलरी स्टॉक, Kalyan Jewellers, Titan जैसे शेयरों में भारी गिरावट
Jewellery Stock Crash: शेयर बाजार में आज बुधवार को भी गिरावट (Gold Stock Crash) का सिलसिला जारी है और ज्वेलरी स्टॉक्स दबाव में नजर आए हैं। इसका असर Gold Jewellery बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर थम नहीं रहा है। मंगलवार को बुरी तरह क्रैश होने के बाद बुधवार को लगातार दूसरे तीसरे भी टाइटन (Titan), सेनको गोल्ड से लेकर कल्याण ज्वेलर्स तक के शेयर धराशायी हो गए और इन स्टॉक्स में पैसे लगाने वाले निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
Jewellery Stock Crash: ज्वेलरी शेयरों में बिकवाली
आज बुधवार को सुबह बाजार खुलने के साथ ज्वेलरी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। Kalyan Jewellers India के शेयरों में करीब 3.92% वहीं Thangamayil ज्वेलरी 2.11% और Sky Gold and Diamonds के शेयरों में आज 3.39% की गिरावट देखने को मिल रही है। टाइटन के शेयर भी आज सुस्त कारोबार करते हुए दिख रहे हैं। टाइटन कंपनी के शेयर 0.44% गिरवाट के साथ ₹4,037 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
Jewellery Stock Crash: क्यों क्रैश हुए ज्वेलरी स्टॉक
अब सोना-चांदी खरीदना आपको महंगा पड़ने वाला है। सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए सोने-चांदी और अन्य कीमती मेटल्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि देश में इन कीमती धातुओं के इंपोर्ट को कम किया जा सके, खासकर ऐसे समय में जब ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता बढ़ रही है। इसी वजह से आज ज्वेलरी शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply