stock-markett.online
Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction for 28 July: 5 दिन की गिरावट के बाद बाजार में दमदार वापसी; एक्सपर्ट ने बताए Nifty के अहम लेवल्‍स
Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction for 28 July: 5 दिन की गिरावट के बाद बाजार में दमदार वापसी; एक्सपर्ट ने बताए Nifty के अहम लेवल्‍स

Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction for 28 July: 5 दिन की गिरावट के बाद बाजार में दमदार वापसी; एक्सपर्ट ने बताए Nifty के अहम लेवल्‍स

Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction for 28 July: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 27 जुलाई, सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले पांच कारोबारी सत्रों की लगातार गिरावट के बाद आज पूरे दिन बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला। निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा समेत कई सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। इसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्‍स हरे निशान पर आकर बंद हुए। बाजार ने भी अच्छी तेजी के साथ निचले स्तरों से रिकवरी की।

इसके अलावा कोल इंडिया के नतीजे भी आ गए हैं। निफ्टी की कंपनी में ओवरऑल नतीजे अच्‍छे ही रहे। ET NOW Swadesh के खास कार्यक्रम ‘कल की तैयारी’ में निवेशकों को बाजार की उठा-पटक के बीच सही रणनीति के बारे में बताया जाता है। कार्यक्रम में दिग्गज एक्सपर्ट कल यानी आने वाले कल में बाजार की स्थिति कैसी रह सकती है, निवेशक बाजार में उतरें, तो निफ्टी में आपको किन-किन लेवल का ध्यान रखना चाहिए? आपकी रणनीति क्या होनी इसके बारे में सुझाव देते हैं। किन सेक्‍टर्स को अपनी रडार पर रखना है। इन सारी एडवांस तैयारी का मकसद निवेशकों को अप टू डेट रखना है।

Also Read: Nifty Prediction For Monday, 27 July: निफ्टी के लिए 23,800 का लेवल जरूरी, जानें इस हफ्ते के अहम ट्रिगर्स और इवेंट्स

Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction for 28 July: निवेशकों के लिए अहम संकेत

Also Read: Kal ka Nifty Kaisa Rahega, Nifty Prediction for 21 July: आज गिरावट के बाद कल कैसा रहेगा बाजार? एक्सपर्ट की राय

मार्केट एक्‍सपर्ट ने बताया, कि इस हफ्ते हमें निफ्टी में 24,200 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। बैंक निफ्टी की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के चलते थोड़ा सा लो मोमेंटम आज देखा गया। बावजूद इसके बैंक निफ्टी मजबूती के साथ है। बताया किइस हफ्ते बैंक निफ्टी करीब 57,600- 700 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं।

27 जुलाई को कैसा रहा शेयर मार्केट

सप्‍ताह के पहले कारोबारी सेशन में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। 27 जुलाई 2026, सोमवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 776.01 अंकों की तेजी के साथ 76,835.78 के लेवल पर आकर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 76,901.51 के ऊपरी लेवल तक गया। NSE का निफ्टी 228.50 अंकों की बढ़त के साथ 23,995.95 के लेवल पर आकर बंद हुआ।

यहां देखें वीडियो

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *