stock-markett.online
Kalyan Jewellers share: कल्याण ज्वेलर्स का शेयर बना रॉकेट, यहां से 74% चढ़ सकता है
Kalyan Jewellers share: कल्याण ज्वेलर्स का शेयर बना रॉकेट, यहां से 74% चढ़ सकता है

Kalyan Jewellers share: कल्याण ज्वेलर्स का शेयर बना रॉकेट, यहां से 74% चढ़ सकता है

Kalyan Jewellers share: कल्याण ज्वेलर्स का शेयर 9 जुलाई को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गया। 11:10 बजे यह शेयर 15 फीसदी के उछाल के साथ 430.25 रुपये पर चल रहा था। 8 जुलाई को भी इस शेयर में बड़ी तेजी आई थी। कंपनी ने जून तिमाही का बिजनेस अपडेट रिलीज किया। इसके बाद इसके शेयरों में तेजी दिखी। एक हफ्ते में यह शेयर करीब 12 फीसदी चढ़ चुका है।

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर पर ‘बाय’ की अपनी राय बनाए रखी है। उसने Kalyan Jewellers के शेयरों के लिए 750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर 74 फीसदी चढ़ सकता है। सिटी ने कहा है कि कल्याण के इंडिया बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 38 फीसदी रही है। हालांकि, यह उसके 43 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान से थोड़ा कम है।

जून तिमाही में कल्याण ज्वेलर्स के बेहतर प्रदर्शन में सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSGG) का बड़ा हाथ है। जून तमाही में यह 28 फीसदी रही। जून तिमाही में कंपनी ने 12 नए कल्याण स्टोर्स भी ओपन किए। इससे भी रेवेन्यू को सपोर्ट मिला। सिटी के मुताबिक, कल्याण के मैनेजमेंट ने अधिक मास के बावजूद प्रमुख बाजारों में डिमांड स्ट्रॉन्ग रहने के संकेत दिए हैं। कंपनी की कुल सेल्स में पुराने गोल्ड एक्सचेंज की हिस्सेदारी जून तिमाही में 55 फीसदी से ज्यादा रही।

कल्याण ज्वेलर्स के इंटरनेशनल बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। जून तिमाही में इस बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ 35 फीसदी रही। मिडिल ईस्ट ऑपरेशंस में साल दर साल आधार पर 30 फीसदी इजाफा देखने को मिला। हालांकि, मैनेजमेंट ने यह कहा है कि मध्यपूर्व में उसके स्टोर्स में आने वाले ग्राहकों की संख्या पर अप्रैल में जियोपॉलिटिकल टेंशन का असर पड़ा। कंपनी का ज्वेलरी ब्रांड Candere का प्रदर्शन लगातार अच्छा बना हुआ है। साल दर साल आधार पर इस ब्रांड का रेवेन्यू दोगुना से ज्यादा हो गया है।

जून तिमाही में कल्याण ज्वेलर्स ने 12 कल्याण स्टोर्स और 5 Candere स्टोर्स ओपन किए। इससे कंपनी का टोटल रिटेल नेटवर्क बढ़कर 524 आउटलेट्स तक पहुंच गया है। इसमें भारत में 354 कल्याण स्टोर्स, मिडिल ईस्ट में 38, अमेरिका में 2, यूनाइटेड किंग्डम में 1 और 129 Candere के आउटलेट्स हैं। कल्याण ज्वेलर्स को कवर करने वाले सभी 8 ब्रोकरेज फर्मों ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इन ब्रोकरेज फर्मों की आम राय के मुताबिक यह शेयर मौजूदा प्राइस से करीब 85 फीसदी चढ़ सकता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *