Ladli Bahna Yojana : लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, आपके खाते में 1500 रुपये आए या नहीं, चेक करें
Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने योजना की 38वीं किस्त (Ladli Bahna Yojana 38th Installment ) जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 17 हजार से अधिक महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए कुल 1,835 करोड़ रुपये भेजी गई। जुलाई महीने की किस्त के तहत योजना से जुड़ी पात्र लाभार्थी महिलाओं के खातों में डीबीटी तकनीक के जरिए 1500-1500 रुपये जमा किए गए हैं। आपके खाते में 1500 रुपये आए या नहीं? चेक करें
खाते में पैसे आए या नहीं? चेक करें
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का पैसा महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 1,500 रुपये आए हैं या नहीं, तो बैंक पासबुक अपडेट कराकर, बैंक से मिले SMS देखकर या अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक करके इसकी जानकारी ले सकती हैं। इसके अलावा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी पेमेंट स्टेटस देखा जा सकता है। नीचे बताए गए आसान तरीकों से भी आप घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
- सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करते ही स्क्रीन पर आपकी किस्त और भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
- यहां आप देख सकते हैं कि 1500 रुपये की किस्त खाते में आई है या नहीं।
जून 2023 से मिल रही है लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जून 2023 से प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना की शुरुआत में लाभार्थियों के खातों में 1,000 रुपये प्रतिमाह भेजे जाते थे। इसके बाद अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दी गई। वहीं, नवंबर 2025 से सरकार ने मासिक सहायता राशि में एक और बढ़ोतरी करते हुए इसे 1,500 रुपये कर दिया। तब से सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने नियमित रूप से 1,500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। ऐसे में 12 जुलाई को जारी होने वाली 38वीं किस्त, बढ़ी हुई 1,500 रुपये वाली लगातार नौवीं किस्त होगी। गौरतलब है कि जून 2023 में योजना शुरू होने के बाद से जून 2026 तक सरकार 37 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान कर चुकी है।
ये भी पढ़ें : PF Withdrawal Rule : बच्चे की पढ़ाई हो या बेटी की शादी, जरूरत पड़ने पर कब और कितना निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा?
योजना पर अब तक कितना खर्च हुआ?
साल 2023 में शुरू हुई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार लगातार खर्च बढ़ा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में योजना पर 14,726.05 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके बाद 2024-25 में यह राशि बढ़कर 19,051.39 करोड़ रुपये और 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने इस योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है, जिससे आने वाले समय में भी पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।

Leave a Reply