stock-markett.online
LPG Price Today: आज कितनी है घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली समेत अन्य शहरों के नए रेट
LPG Price Today: आज कितनी है घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली समेत अन्य शहरों के नए रेट

LPG Price Today: आज कितनी है घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली समेत अन्य शहरों के नए रेट

LPG Price Today: अगर आप आज एलपीजी सिलेंडर बुक कराने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर का नया रेट जान लेना जरूरी है। सरकारी तेल कंपनियों (OMC) की ओर से जारी ताजा दरों के अनुसार फरीदाबाद में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 943.50 रुपये है। वहीं, दिल्ली में यही सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है। दरअसल, जून में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद जुलाई में घरेलू सिलेंडर का रेट 942 से 943.50 रुपये पर बना हुआ है।

तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर महीने के बीच में भी घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर के रेट बदले जा सकते हैं। इसलिए सिलेंडर बुक करने से पहले ताजा कीमत जरूर चेक कर लें।

हरियाणा में आज 14 किलो घरेलू सिलेंडर कीमत

घरेलू LPG (14.2 किलोग्राम): ₹943.50

कमर्शियल LPG (19 किलोग्राम): लगभग ₹2,932

दिल्ली में आज का LPG रेट

घरेलू LPG (14.2 किलोग्राम): ₹942

क्यों बदलती हैं LPG की कीमतें?

अन्य राज्यों के हाल

नोएडा- 939.50

मुंबई- 941.50

कोलकाता- 968

पटना- 1031.50

लखनऊ- 979.50

चेन्नई- 957.50

चंडीगढ़- 951.50

जयपुर- 945.50

हरियाणा- 943.50

असम- 991

19 KG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है:-

दिल्ली- 2930

नोएडा- 2930

मुंबई- 2885.50

कोलकाता- 3081.50

पटना- 3227

लखनऊ- 3052.50

चेन्नई- 3106

चंडीगढ़- 2954.50

जयपुर- 2957.50

हरियाणा- 2932

असम- 3173.50

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों, डॉलर-रुपये की कीमत, परिवहन लागत और राज्यों के स्थानीय टैक्स के आधार पर तय की जाती हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। बता दें कि सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के पात्र लाभार्थियों को प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी देती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

ये भी पढ़ें- LPG Rule Update: ट्रांसफर से लेकर रिफिल बुकिंग तक… एलपीजी सिलेंडर से जुड़े ये 6 नियम जान लें, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *