Madhusudan Kela पोर्टफोलियो के 3 वेल्थ क्रिएटर, 60 महीने में 6,900% तक एबसॉल्यूट रिटर्न, किसी स्टॉक में आपका है निवेश?
Multibagger Stocks in Ace Investor Portfolio : मधुसूदन केला भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक हैं। मार्च तिमाही के अनुसार उनके करंट पोर्टफोलियो में 19 शेयर हैं, जिनकी कुल वैल्यू 2,346.9 करोड़ रुपये है। मधुसूदन केला के पोर्टफोलियो में 3 ऐसे स्टॉक हैं, जिन्होंने 5 साल में 416 से 6900 फीसदी का एबसॉल्यूट रिटर्न दिया है। ये पिछले 60 महीने में निवेशकों के लिए बड़े मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुए हैं। इस दौरान इनका सीएजीआर 39 से 116 फीसदी रहा है।
Windsor Machines
5 साल का रिटर्न : 60% सालाना (915% एबसॉल्यूट)
- मार्केट कैप : 2,733 करोड़ रुपये
- करंट शेयर प्राइस : 311 रुपये
- 1 साल का हाई : 410 रुपये
- 1 साल का लो : 200 रुपये
- स्टॉक P/E : 2,258 रुपये
- बुक वैल्यू : 56.2 रुपये
- डिविडेंड यील्ड : 0.00 %
- ROCE : 2.11 %
- ROE : 0.20 %
Also Read : इंडियन वॉरेन बफेट Vijay Kedia के फेवरेट 2 वेल्थ क्रिएटर, 5 साल में दोनों ने दिए 2,000% से ज्यादा रिटर्न, आपने लगाया है पैसा?
कंपनी के बारे में
- Windsor Machines Ltd प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीनरी बनाने के कारोबार में है।
- पिछली तिमाही के मुकाबले प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 1.67% बढ़ी है।
- स्टॉक अपने बुक वैल्यू के 5.36 गुना पर ट्रेड कर रहा है।
- पिछले 3 साल में कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) -1.35% रहा है, जो कमजोर माना जाता है।
- प्रमोटर्स ने अपनी 36.8% हिस्सेदारी गिरवी रखी हुई है।
- पिछले 3 साल में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 10.7% घटी है।
- वर्किंग कैपिटल के दिन 63.6 दिनों से बढ़कर 189 दिन हो गए हैं।
Sangam (India) Ltd
5 साल का रिटर्न : 39% सालाना (416% एबसॉल्यूट)
- मार्केट कैप : 2,500 करोड़ रुपये
- करंट शेयर प्राइस : 498 रुपये
- 1 साल का हाई : 577 रुपये
- 1 साल का लो : 341 रुपये
- स्टॉक P/E : 27.6 रुपये
- बुक वैल्यू : 239 रुपये
- डिविडेंड यील्ड : 0.41 %
- ROCE : 10.7 %
- ROE : 8.71 %
Also Read : Asish Kacholia पोर्टफोलियो का हिडेन जेम्स, 25 साल में 29% CAGR ग्रोथ, 10 हजार का निवेश बन गया 63 लाख
कंपनी के बारे में
- Sangam (India) सिंथेटिक ब्लेंडेड, कॉटन और टेक्सचराइज्ड यार्न, फैब्रिक, डेनिम फैब्रिक और रेडीमेड सीमलेस गारमेंट्स के निर्माण और बिक्री के कारोबार में लगी हुई है।
- कंपनी लगातार अच्छा डिविडेंड दे रही है और इसका डिविडेंड पेआउट 24.9% रहा है।
- कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरत 18.4 दिनों से घटकर 10.5 दिन रह गई है।
- पिछले 3 साल में कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 5.43% रहा है, जो कम माना जाता है।
Mkventures Capital
5 साल का रिटर्न : 116% (6,900% एबसॉल्यूट रिटर्न)
- मार्केट कैप : 404 करोड़ रुपये
- करंट प्राइस : 1,050 रुपये
- 1 साल का हाई : 1,890 रुपये
- 1 साल का लो : 732 रुपये
- स्टॉक P/E : 85.5
- बुक वैल्यू : 287 रुपये
- डिविडेंड यील्ड : 0.02%
- ROCE : 16.6%
- ROE : 9.56%
कंपनी के बारे में
- यह एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है।
- कंपनी लंबे समय से फाइनेंशियल सर्विसेज के कारोबार में है।
- कंपनी पर लगभग कोई कर्ज नहीं है।
- कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) अच्छा रहा है और पिछले 3 साल का ROE 25.4% है।
(Disclaimer : यहां हमने एक स्टॉक के प्रदर्शन के आधार पर जानाकरी दी है, यह निवेश की सलाह नहीं है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार भी नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply