Market cues : बुलिश मोमेंटम में सुधार के मिल रहे संकेत, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए आज इन लेवल्स पर रहे नजर
Trade setup for today : 16 अक्टूबर को निफ्टी में तेजी का सिलसिला जारी रहा। औसत से ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम के सपोर्ट से यह 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,000 के काफी ऊपर पहुंच गया। इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती दिखा रहा है और मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी और सुधार देखने को मिला है। हालांकि, इस तेजी को बनाए रखने के लिए इसे अपने 50-दिन और 200-दिन के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के ऊपर जाकर अपने ब्रॉडर ट्रेंड में मजबूती दिखानी होगी।आगे चलकर, 23,300–23,350 का ज़ोन (जो 50-दिन के EMA और 24 सितंबर को बने ‘बेयरिश गैप’के ऊपरी स्तर से मेल खाता है। सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है। इसके बाद 23,500 पर बड़ा रेजिस्टेंस होगा। यह 24,774 से 22,180 तक की गिरावट का 50 प्रतिशत ‘फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट'(Fibonacci retracement) स्तर है। बाजार जानकारों का कहना है कि नीचे की तरफ 22,900–23,000 की रेंज में पहला सपोर्ट है और इसके बाद 22,800 पर बड़ा सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (23,146) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 23,160, 23,216 और 23,306
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,980, 22,924 और 22,834
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई है, जिसमें नीचे की तरफ एक लोअर शैडो दिख रही है। यह पॉजिटिव रुझान और निचले स्तरों पर खरीदारी की मजबूत दिलचस्पी को दर्शाता है। इंडेक्स अपने 10-दिवसीय और 20-दिवसीय EMA के ऊपर आ गया है । ये दोनों ही ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन यह अभी भी अपने 50-दिवसीय और 200-दिवसीय EMA के नीचे ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स 23,172 के स्तर पर मौजूद 38.2 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल के करीब पहुंच गया है। MACD हिस्टोग्राम की हरी पट्टी भी लगातार तीसरे सत्र में और बड़ी हो गई। ये तकनीकी संकेतक मिलकर तेजी के रुझान (bullish momentum) में सुधार और आगे और बढ़त की संभावना की ओर इशारा करते हैं, हालांकि एक टिकाऊ रिकवरी की पुष्टि के लिए इंडेक्स को प्रमुख रेजिस्टेंस स्तरों को पार करना होगा।
बैंक निफ्टी (55,844) के लिए मुख्य स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,964, 56,073 और 56,250
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 55,610, 55,500 और 55,323
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,238, 56,819
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,049, 54,053
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई है, जिसमें ऊपर की तरफ एक छोटी शैडो और नीचे की तरफ एक लंबी शैडो है। यह आमतौर पर निचले स्तरों पर खरीदारी की दिलचस्पी को दर्शाता है। हालांकि, इस कैंडल का महत्व सीमित है क्योंकि इंडेक्स पिछले सेशन की रेंज के भीतर ही ट्रेड करता रहा। इंडेक्स अभी भी अपने 10-दिन और 20-दिन के EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है और 29 सितंबर के निचले स्तर से रिकवर होने के बाद से अपनी तेजी की दिशा बनाए हुए है। हालांकि, ब्रॉडर ट्रेंड को मजबूत करने के लिए इसे अपने 50-डे और 200-डे EMA पर मौजूद रेजिस्टेंस को पार करना होगा। RSI 50 के स्तर से ऊपर बढ़कर 51.91 पर पहुंच गया है। MACD ने एक मजबूत अपवर्ड बायस (ऊपर की ओर झुकाव) के साथ बुलिश क्रॉसओवर बनाए रखा है, जबकि MACD हिस्टोग्राम की हरी पट्टी लगातार पांचवें सेशन में और बड़ी हो गई है। ये तकनीकी संकेत बुलिश मोमेंटम में सुधार और आगे और तेजी आने की संभावना की ओर इशारा करते हैं, हालांकि एक टिकाऊ रिकवरी की पुष्टि के लिए प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर एक निर्णायक चाल की जरूरत है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)
इंडिया VIX
बाजार की अस्थिरता को मापने वाला पैमाना इंडिया VIX 14.02 पर सपाट रहा, लेकिन यह ऊंचे स्तरों पर ही बना हुआ है। इसलिए, बाजार को तब तक सतर्क रहना चाहिए जब तक कि VIX गिरकर 12 के स्तर से नीचे न आ जाए और वहां टिका न रहे। ऐसा होने पर बाजार में तेजड़ियों को राहत मिल सकती है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 16 अक्टूबर को गिरकर 1.21 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.37 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: अंबुजा सीमेंट्स, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Leave a Reply