stock-markett.online
Market Outlook : हल्के हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 14 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Outlook : हल्के हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 14 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : हल्के हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 14 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : 13 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स में मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 47.01 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 77,616.40 पर और निफ्टी 4.10 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 24,211 पर बंद हुआ। लगभग 2207 शेयरों में बढ़त हुई,2006 शेयरों में गिरावट आई और 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में TCS सबसे आगे रहा,जिसमें 5.37% की तेज़ी आई। इसके बाद एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और बजाज ऑटो का नंबर रहा। दूसरी ओर टाटा स्टील सबसे ज्यादा गिरावट वाला शेयर रहा, जिसमें 2.16% की कमी आई। इसके बाद नेस्ले इंडिया,ग्रासिम इंडस्ट्रीज़,इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और इटरनल रहे।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी IT सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा,जिसमें 3.5% की तेजी आई। इसके बाद निफ्टी मीडिया (2% की बढ़त)और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1% की बढ़त) रहे। निफ्टी ऑटो में 0.41% की बढ़त हुई,जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी बैंक में 0.30% और 0.20% की तेजी आई।

गिरावट वाले सेक्टर में निफ्टी FMCG का प्रदर्शन सबसे खराब रहा,जिसमें 0.99% की कमी आई। इसके बाद निफ्टी मेटल (0.74% की गिरावट), निफ्टी इंफ्रा (0.53% की गिरावट) और निफ्टी रियल्टी (0.25% की गिरावट) रहे। निफ्टी फार्मा और निफ्टी एनर्जी भी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स बिना किसी बड़े बदलाव के सपाट बंद हुए।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा ” ब्रेंट अभी लगभग 79 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। जब तक ब्रेंट 90 डॉलर से नीचे ट्रेड करेगा,तब तक मार्केट पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर ब्रेंट 90 डॉलर से ऊपर चला जाता है,तो मार्केट में बड़ी गिरावट आ सकती है। इसलिए,कच्चे तेल की कीमत पर नजर रखें”।

“FII का निवेश बाजार को मजबूती दे रहा है। पिछले आठ ट्रेडिंग सेशन में से पांच दिन FII खरीदार रहे। दक्षिण कोरिया में चिप कारोबार में आई कमजोरी भारत के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। चिप स्टॉक्स के आकर्षक वैल्यूएशन के बावजूद FII उनमें अपना निवेश कम कर रहे हैं और अपना पैसा ज्यादा स्टेबल बाजारों में लगा रहे हैं,जहां निवेश के एक ही जगह केंद्रित होने का जोखिम नहीं है और लंबी अवधि में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं। अगर यह ट्रेंड बना रहता है, तो भारतीय बाजार मज़बूत बना रहेगा”।

एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पलविया ने कहा, “तकनीकी तौर पर नियर टर्म का ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और निफ्टी 24,100 के अहम लेवल के ऊपर बना हुआ है। अगर यह इस जोन के ऊपर बना रहता है, तो इसमें 24,350 और 24,550 की ओर और तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ, निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,000 पर है। इसके नीचे जाने पर 23,800 तक प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। अगली चाल के लिए निवेशकों की नज़र ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट और कच्चे तेल की कीमतों पर रहने की संभावना है।”

चॉइस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में रिसर्च और टेक्निकल रिसर्च के VP सचिन गुप्ता ने कहा “निफ्टी के लिए इमीडिएट ट्रेडिंग रेंज 24,000 से 24,400 के बीच रहने की उम्मीद है। इसके किसी भी तरफ आने वाले ब्रेकआउट से ही बाजार की आगे की दिशा तय होने की संभावना है। निफ्टी के लिए अभी 24,400 के लेवल के पास रेजिस्टेंस है, जो 200-दिन के EMA से मेल खाता है और एक अहम रेजिस्टेंस ज़ोन बना हुआ है। अगर यह इस लेवल के ऊपर मज़बूती दिखाता है तो 24,600–24,800 की ओर रैली का एक नया दौर शुरू हो सकता है। नीचे की तरफ, 24,000 के लेवल के तुरंत सपोर्ट के तौर पर काम करने की उम्मीद है और उसके बाद 23,800 के लेवल पर अगला अहम सपोर्ट है। अगर निफ्टी 23,800 के नीचे बना रहता है, तो लंबे समय तक कंसोलिडेशन का दौर देखने को मिल सकता है।”

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,000 का लेवल एक अहम सपोर्ट साबित हुआ, जिससे इंडेक्स में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। ऊपर की तरफ, इंडेक्स 24,200 के लेवल की ओर बढ़ा। बाजार का मूड अभी भी बुलिश बना हुआ है, क्योंकि बुल्स ने 24,000 के लेवल को बचाए रखा है। दिन के निचले स्तर से मजबूत रिकवरी बाजार की अंदरूनी मजबूती को दिखाती है। 24,200 के ऊपर निर्णायक बढ़त से शॉर्ट-टर्म में नई तेजी आ सकती है, जिससे इंडेक्स 24,500 और उससे ऊपर जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, अगर इंडेक्स 24,000 के लेवल से नीचे गिरता है तो बुलिश मूड कमजोर हो सकता है और शॉर्ट-टर्म में बाजार का रुख बेयर्स के पक्ष में जा सकता है।

बैंक निफ्टी व्यू

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट, वत्सल भुवा का कहना है कि सोमवार के सेशन में बैंक निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी आई। इसने डेली चार्ट पर अपना 20-DMA वापस हासिल कर लिया और एक बुलिश कैंडलस्टिक बनाई, जो बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है। आवरली चार्ट पर, इंडेक्स अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट-टर्म मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत है।

बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 57,500 पर है, जबकि 57,200 अगला अहम सपोर्ट जोन बना हुआ है। ऊपर की तरफ, 58,500 अहम रेजिस्टेंस है, और इस लेवल के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट से नया बुलिश मोमेंटम शुरू होने की संभावना है। तब तक, जब तक इंडेक्स सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है, ट्रेडर्स को ‘बाय-ऑन-डिप्स’ (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनानी चाहिए।

 

 

Market Insight: इसी हफ्ते निफ्टी छू सकता है 24500 का लेवल, शानदार रिटर्न के लिए बेहतरीन टेक्निकल सेटअप वाले इन शेयरों पर लगाएं दांव

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *