stock-markett.online
Multibagger Stock : 1 लाख निवेश पर 2 साल में मिल गया 45 लाख, हर फेज में हाई रिटर्न, आपके पास है ये मल्टीबैगर?
Multibagger Stock : 1 लाख निवेश पर 2 साल में मिल गया 45 लाख, हर फेज में हाई रिटर्न, आपके पास है ये मल्टीबैगर?

Multibagger Stock : 1 लाख निवेश पर 2 साल में मिल गया 45 लाख, हर फेज में हाई रिटर्न, आपके पास है ये मल्टीबैगर?

Multibagger Stock: शेयर बाजार में निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं जिनमें कम समय में मल्टीबैगर रिटर्न मिल सके। अगर कोई निवेशक ऐसे शेयरों में इन्वेस्ट करते हैं तो तो जल्दी प्रॉफिट बुकिंग करके निकल जाते हैं। जो इन्वेस्टर शेयरों में लॉन्ग टर्म में बने रहते हैं वो कई गुना रिटर्न लेकर निकलते हैं। आज हम एक शेयर के बारे में बताने वाले हैं जिसने इस गिरती मार्केट में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम Cian Agro Industries and Infrastructure है।

Cian Agro Industries and Infrastructure शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd के शेयर ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के शेयर ने कुछ वर्षों में निवेशकों की रकम को करीब 150 गुना तक बढ़ा दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 2 सालों में शेयर ने 4,400% से ज्यादा रिटर्न दिया। वहीं 1 साल में इसमें 351.75 तक की तेजी दर्ज की गई। पिछले सिर्फ 5 साल की बात करें तो इस शेयर का CAGR लगभग 116% रहा है।

ALSO READ: सोने का भाव आज का 13 मई 2026: सोने की कीमतों में बड़ा उछाल! एक झटके में ₹9,000 महंगा हुआ गोल्ड, देख लें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट

2 साल में 44.59 गुना बढ़ा पैसा

आज से दो साल पहले CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd के शेयर की कीमत 40 रुपये थी और ये आज दो साल बाद करीब 1,783.30 रुपये पर पहुंच चुकी है। अगर किसी इन्वेस्टर ने आज से दो साल पहले इस स्टॉक में सिर्फ एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज 4,459% रिटर्न के हिसाब से उसका पैसा 44.59 गुना बढ़ा और आज उसकी वैल्यू करीब ₹45.6 लाख रुपये होती।

स्टॉक के बारे में जानकारी

पैरामीटर वैल्यू
Market Cap ₹ 4,991 Cr.
Current Price ₹ 1,783
High / Low ₹ 3,633 / ₹ 385
Stock P/E 29.5
Book Value ₹ 727
Dividend Yield 0.00%
ROCE 6.82%
ROE 4.01%
Face Value ₹ 10

क्या काम करती है कंपनी?

कंपनी की शुरुआत 1985 में हुई थी और यह एग्रो, हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करती है। इसके बिजनेस में मसाले, खाद्य तेल, पर्सनल केयर, सैनिटेशन और बायो-फर्टिलाइजर जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।

विवादों में रह चुकी है कंपनी

इस शेयर में जितनी तेजी से बढ़त हुई, उतना ही इसमें रिस्क भी देखा गया। शेयर में ज्यादा उतार-चढ़ाव और अचानक तेजी आने की वजह से इसे BSE के ASM फ्रेमवर्क (Additional Surveillance Measure) में रखा गया था। सोशल मीडिया और Reddit पर भी कई लोगों ने इसकी तेजी पर सवाल उठाए। कुछ निवेशकों का मानना था कि शेयर की कीमत ऑपरेटरों की वजह से तेजी से बढ़ी।

वहीं कुछ लोग कंपनी की ग्रोथ और एथेनॉल बिजनेस से जुड़ी उम्मीदों को इसकी तेजी की बड़ी वजह मानते हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि शेयर में तेजी पूरी तरह बाजार की स्थिति के कारण है और कंपनी ने कोई ऐसी जानकारी नहीं छिपाई है जो शेयर प्राइस को प्रभावित करे।

CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd के शेयर में क्या है रिस्क?

  • कंपनी लगातार प्रॉफिट तो कमा रही है, लेकिन अपने निवेशकों को डिविडेंड नहीं दे रही है।
  • कंपनी की टैक्स रेट काफी कम दिख रही है, जिससे फाइनेंसियल ट्रांसपेरेंसी पर सवाल उठ सकते हैं।
  • पिछले 3 सालों में कंपनी का ROE केवल 3.89% रहा है, यानी कंपनी निवेशकों के पैसे पर अच्छा रिटर्न नहीं दी है।
  • प्रमोटरों ने अपनी 44.4% हिस्सेदारी रखी हुई है।
  • कंपनी के Debtor Days 77.8 से बढ़कर 93.3 दिन हो गए हैं।
  • पिछले 3 सालों में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 5.65% घटी है।

कैसे रहे हैं कंपनी के नतीजे

सीआईएएन एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री ₹78.60 करोड़ रही, जो पिछले साल सितंबर 2024 की ₹74.61 करोड़ बिक्री की तुलना में 5.35% अधिक है। इससे पता चलता है कि कंपनी की सेल में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। हालांकि, कंपनी के मुनाफे में कमजोरी दिखाई दी। सितंबर 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट केवल ₹0.14 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1.02 करोड़ था। यानी कंपनी का प्रॉफिट काफी घट गया है। सितंबर 2025 में EBITDA ₹6.08 करोड़ रहा, जो सितंबर 2024 के ₹5.78 करोड़ से 5.19% अधिक है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *