stock-markett.online
Mutual funds का छोटे शेयरों में बड़ा दांव: Ola Electric, पूनावाला फिनकॉर्प, बंधन बैंक, Delhivery समते ये हैं न्यू फेवरेट
Mutual funds का छोटे शेयरों में बड़ा दांव: Ola Electric, पूनावाला फिनकॉर्प, बंधन बैंक, Delhivery समते ये हैं न्यू फेवरेट

Mutual funds का छोटे शेयरों में बड़ा दांव: Ola Electric, पूनावाला फिनकॉर्प, बंधन बैंक, Delhivery समते ये हैं न्यू फेवरेट

Mutual Funds Exposure in Smallcap Stocks : अप्रैल 2026 स्मॉलकैप शेयरों के लिहाज से बेहद मजबूत रहा। पिछले महीने निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स (Nifty Smallcap 250 Index) में 17% से ज्यादा उछाल आया। यह इंडेक्स के लिए सबसे बड़ी मंथली ग्रोथ है। वहीं Nifty 50 अप्रैल में 7.5% बढ़ा, जबकि Nifty Midcap 150 इंडेक्स में 13.2% बढ़त रही। म्यूचुअल फंड का भी स्मॉलकैप शेयरों को लेकर आकर्षण बढ़ा है और इस दौरान म्यूचुअल फंड कंपनियों ने तेजी से उभरती स्मॉलकैप और न्यू एज कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाया है।

अप्रैल 2026 के लेटेस्ट म्यूचुअल फंड ट्रैकर के मुताबिक, फंड मैनेजर अब बेहतर रिटर्न के लिए अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव कर रहे हैं और स्मॉलकैप सेग्मेंट में भी बेहतर कंपनियों की पहचान कर निवेश बढ़ा रहे हैं। यह ट्रेंड दिखाता है कि म्यूचुअल फंड्स उन कंपनियों में शुरुआती दौर में निवेश बढ़ा रहे हैं, जो आगे चलकर बाजार की लीडर बन सकती हैं।

Also Read : Madhusudan Kela पोर्टफोलियो के 3 वेल्थ क्रिएटर, 60 महीने में 6,900% तक एबसॉल्यूट रिटर्न, किसी स्टॉक में आपका है निवेश?

सबसे ज्यादा इनमें निवेश (शेयरों की संख्या कितने % बढ़ी)

  • Poonawalla Fincorp : 73.9%
  • Indraprastha Gas : 27.3%
  • Netweb Technologies : 14.3%
  • Five-Star Business : 13.0%
  • Godawari Power : 12.8%
  • Piramal Finance : 9.7%
  • MRPL : 9.7%
  • Delhivery : 8.8%
  • Angel One : 8.6%
  • Ola Electric : 8.5%
  • Navin Fluorine : 7.2%
  • Bandhan Bank : 7.0%
  • Data Pattern : 6.1%
  • KFin Technologies : 5.3%
  • Reliance Power : 5.1%

(source : motilal oswal financial services)

अप्रैल 2026 में जिन स्मॉलकैप में उन्होंने निवेश किया है, उनमें ओला इलेक्ट्रिक Ola Electric, Delhivery, एंजल वन Angel One, पूनावाला फिनकॉर्प Poonawalla Fincorp और नेटवेब टेक्नोलॉजीज Netweb Technologies जैसे स्टॉक प्रमुख हैं।

म्यूचुअल फंड्स ने जिन स्मॉलकैप कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, उनमें पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों में मंथली बेसिस पर 73.9% बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ गैस में 27.3%, नेटवेब टेक्नोलॉजीज में 14.3%, गोदावरी पावर में 12.8%, पिरामल फाइनेंस में 9.7%, ओला इलेक्ट्रिक में 8.5% बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा Delhivery, एंजल वन, बंधन बैंक भी विनर्स में शामिल रहे।

Also Read : इंडियन वॉरेन बफेट Vijay Kedia के फेवरेट 2 वेल्थ क्रिएटर, 5 साल में दोनों ने दिए 2,000% से ज्यादा रिटर्न, आपने लगाया है पैसा?

किन सेक्टर की ओर मुड़ा ट्रेंड

इस रिपोर्ट के अनुसार फंड मैनेजर अब चुनिंदा फाइनेंशियल सेक्टर में काम कर रही कंपनियों, डिजिटल प्लेटफॉर्म, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी कंपनियों और चुनिंदा टेक आधारित बिजनेस को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं।

इनमें से कई शेयरों ने अप्रैल महीने में शानदार रिटर्न भी दिया, जिससे यह साफ है कि हालिया गिरावट के बाद अब स्मॉलकैप शेयरों को लेकर बाजार का भरोसा फिर मजबूत हो रहा है।

(Disclaimer : यहां हमने ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के आधार पर जानकारी दी है, यह निवेश की सलाह नहीं है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार भी नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *