stock-markett.online
New Age Stocks पर म्यूचुअल फंड्स का बढ़ता दांव, Zomato से Paytm तक- इन फंड्स ने लगाया पैसा
New Age Stocks पर म्यूचुअल फंड्स का बढ़ता दांव, Zomato से Paytm तक- इन फंड्स ने लगाया पैसा

New Age Stocks पर म्यूचुअल फंड्स का बढ़ता दांव, Zomato से Paytm तक- इन फंड्स ने लगाया पैसा

भारत की न्यू-एज कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। हालांकि फंड हाउस इन कंपनियों में निवेश को लेकर अभी भी काफी चुनिंदा नजर आ रहे हैं। Value Research के मुताबिक कई एक्टिवली मैनेज्ड फंड्स ने Zomato, PB Fintech, Paytm, Nykaa और Swiggy जैसी न्यू एज की कंपनियों में अपने पोर्टफोलियो का अच्छा-खासा हिस्सा लगाया है। आंकड़ों से पता चलता है कि इन कंपनियों को रखने वाले फंड्स की संख्या बढ़ी है लेकिन बड़ी हिस्सेदारी कुछ चुनिंदा फंड्स तक ही सीमित है।

Zomato में सबसे ज्यादा म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी

New-age कंपनियों में Zomato सबसे ज्यादा म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो में शामिल है। जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 430 फंड्स के पास Zomato के शेयर थे। इनमें कुछ फंड्स ने अपने कुल नेट एसेट्स का 8 फीसदी से ज्यादा हिस्सा इस शेयर में लगाया है। HDFC Consumption Fund ने Zomato में अपने नेट एसेट्स का सबसे ज्यादा करीब 10.7 फीसदी हिस्सा लगाया है। इसके बाद UTI Transportation and Logistics Fund का आवंटन 9.8 फीसदी और ICICI Prudential Transportation & Logistics Fund का 9.6 फीसदी है।

इसी तरह HDFC Innovation Fund ने 9.5 फीसदी, UTI India Consumer Fund ने 9.3 फीसदी और Tata India Consumer Fund ने 8.9 फीसदी हिस्सा Zomato में रखा है। Sundaram Consumption Fund का आवंटन 8.6 फीसदी, SBI Innovative Opportunities Fund का 8.4 फीसदी और Aditya Birla Sun Life Transportation & Logistics Fund का 8.2 फीसदी है।

PB Fintech को 236 फंड्स ने पोर्टफोलियो में रखा

न्यू एज की दूसरी बड़ी कंपनी PB Fintech भी म्यूचुअल फंड्स के रडार पर है। आंकड़ों के मुताबिक 236 फंड्स ने PB Fintech में निवेश किया हुआ है। कुछ फंड्स ने अपने पोर्टफोलियो का 4 फीसदी से ज्यादा हिस्सा PB Fintech में लगाया है। इनमें UTI Innovation Fund का आवंटन करीब 5.7 फीसदी, Franklin India Technology Fund का 4.7 फीसदी, DSP Banking & Financial Services Fund का 4.2 फीसदी और Tata Banking and Financial Services Fund का 4.1 फीसदी है। इसके अलावा Motilal Oswal Digital India Fund ने PB Fintech में करीब 6.1 फीसदी हिस्सा रखा है।

Paytm में 184 फंड्स की हिस्सेदारी

Paytm भी म्यूचुअल फंड्स के बीच अच्छी पकड़ बनाए हुए है। जुलाई 2026 के पोर्टफोलियो आंकड़ों के अनुसार 184 फंड्स के पास Paytm के शेयर थे। इनमें कुछ फंड्स ने अपने नेट एसेट्स का 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सा इस कंपनी में लगाया है। Motilal Oswal Midcap Fund का Paytm में आवंटन करीब 8.1 फीसदी है, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है। इसके बाद Helios Financial Services Fund का 6.8 फीसदी, ITI Arbitrage Fund का 6.4 फीसदी और Motilal Oswal Consumption Fund का 5.5 फीसदी आवंटन है। Motilal Oswal Active Momentum Fund, Motilal Oswal Large and Midcap Fund और Motilal Oswal Services Fund ने भी Paytm में करीब 5.3 फीसदी हिस्सा रखा है।

Nykaa में 158 फंड्स का निवेश

ब्यूटी और पर्सनल केयर ई-कॉमर्स कंपनी Nykaa को भी कई म्यूचुअल फंड्स ने अपने पोर्टफोलियो में जगह दी है। जुलाई 2026 तक 158 फंड्स Nykaa में निवेश कर रहे थे। इनमें Bandhan Multi-Factor Fund और Bank of India Large & Mid Cap Fund का आवंटन करीब 4.2 फीसदी रहा, जबकि Bank of India Consumption Fund ने करीब 4.1 फीसदी हिस्सा Nykaa में लगाया था।

52-Week Low Stocks: HUL से लेकर Tata Consumer तक, ये 8 बड़े शेयर 52 वीक के निचले स्तर के करीब

Swiggy में भी फंड्स की दिलचस्पी

फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स कंपनी Swiggy को भी म्यूचुअल फंड्स से सपोर्ट मिला है। आंकड़ों के अनुसार 173 फंड्स ने Swiggy को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। Aditya Birla Sun Life Digital India Fund ने अपने नेट एसेट्स का करीब 4.3 फीसदी हिस्सा Swiggy में लगाया है।

(Disclaimer: सभी म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं; ET NOW स्वदेश अपने सभी पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं को सलाह देता है कि वे किसी भी पैसे और निवेश से संबंधित निर्णय लेने से पहले सभी योजना संबंधी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *