stock-markett.online
Nifty Prediction For Friday 10 July : वीकेंड से पहले बाजार में क्या होगी रणनीति? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्स
Nifty Prediction For Friday 10 July : वीकेंड से पहले बाजार में क्या होगी रणनीति? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्स

Nifty Prediction For Friday 10 July : वीकेंड से पहले बाजार में क्या होगी रणनीति? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्स

Nifty Prediction For Friday 10 July: लगातार दो कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में खरीदारी का रुझान रहा और कई सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी में भारती एयरटेल और सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं ओएनजीसी, हिंदाल्को, बजाज ऑटो और कोल इंडिया भी बढ़त के साथ बंद हुए।

बैंकिंग शेयरों में भी मजबूती रही। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.6 फीसदी चढ़ा और इसके सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए। केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया इस इंडेक्स के टॉप गेनर रहे। मिडकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी चढ़ा और इसमें कल्याण ज्वैलर्स व स्विगी सबसे बड़े गेनर रहे। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसमें कैप्री ग्लोबल कैपिटल और केनेस टेक्नोलॉजी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

एक्सपर्ट की राय

रिसर्च एनालिस्ट नितिलेश पावस्कर का कहना है कि बाजार ने हाल की गिरावट के बावजूद 23,800 के स्तर को मजबूती से संभाल रखा है, जो आगे के लिए एक अहम सपोर्ट माना जा सकता है। उनके मुताबिक अगर शुक्रवार को बाजार गैप-डाउन खुलता है तो इसे खरीदारी का मौका माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि 23,720-23,730 का स्तर निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा और इस स्तर के नीचे स्टॉप लॉस लगाकर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है।

पावस्कर का कहना है कि बाजार का स्ट्रक्चर अभी भी पॉजिटिव दिख रहा है। पहले बाजार निचले स्तरों के आसपास स्ट्रगल कर रहा था लेकिन अब ऊंचे स्तरों पर टिकने की कोशिश कर रहा है, जो मजबूती का संकेत है। हालांकि उन्होंने आगाह किया कि शुक्रवार होने और वीकेंड के दौरान किसी बड़ी खबर की संभावना को देखते हुए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। उनका कहना है कि खरीदारी की पोजिशन लेते समय हेजिंग के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

निफ्टी बैंक इंडेक्स में तेजी

निफ्टी बैंक इंडेक्स भी करीब 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसमें केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सबसे ज्यादा चढ़े, जबकि पूरे इंडेक्स में एक्सिस बैंक इकलौता शेयर रहा जो गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंक निफ्टी पर उनका कहना है कि अगर इसमें थोड़ी गिरावट आती है तो उसे भी खरीदारी का मौका माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में HDFC Bank की चाल बैंक निफ्टी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। उनके अनुसार, HDFC Bank काफी समय बाद मजबूत स्तरों पर टिकता हुआ नजर आ रहा है, जिससे बैंकिंग सेक्टर को सहारा मिल सकता है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी सबसे कमजोर सेक्टर रहा, जहां इन्फोसिस सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा। दूसरी ओर निफ्टी रियल्टी सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा और इसके सभी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। लोढ़ा के शेयर 7.6 फीसदी और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर 6.4 फीसदी चढ़कर इस सेक्टर के टॉप गेनर रहे।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *