stock-markett.online
Patanjali Foods share Price: पतंजलि फूड्स का शेयर क्रैश, एक ब्लॉक डील से दबाव में आया
Patanjali Foods share Price: पतंजलि फूड्स का शेयर क्रैश, एक ब्लॉक डील से दबाव में आया

Patanjali Foods share Price: पतंजलि फूड्स का शेयर क्रैश, एक ब्लॉक डील से दबाव में आया

Patanjali Foods share Price: पतजंलि फूड्स का शेयर 15 जुलाई को क्रैश कर गया। एक समय समय शेयर 18 फीसदी तक गिर गया था। फिर, कुछ संभला। 12:50 बजे शेयर 14.69 फीसदी की गिरावट के साथ 340 रुपये चल रहा था। इसके साथ ही शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया। इस शेयर में ब्लॉक डील की खबर है। सीएनबीसी-टीवी18 की खबर के मुताबिक, पतजंलि फूड्स के 1.45 फीसदी शेयरों की ब्लॉक डील प्रति शेयर 355 रुपये के प्राइस पर हुई। यह डील 195 करोड़ रुपये में हुई है।

Patanjali Foods के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। शेयर की कीमतों में गिरावट के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी ज्यादा रहा। ट्रेडिंग वॉल्यूम 2.3 करोड़ शेयरों का रही, जबकि 20 दिनों का औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 25 लाख शेयरों का है। डिलीवरी वॉल्यूम में उछाल दिखा। इससे शेयरों में संस्थागत निवेशकों की एक्टिविटी बढ़ने का संकेत मिलता है। पतंजलि फूड्स योग गुरु बाबा रामदेव से जुड़ी है।

इस साल पतंजलि फूड्स का शेयर 37 फीसदी गिरा है। इस दौरान शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में करीब 8 फीसदी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 3.5 फीसदी से ज्यादा और बीते 30 दिनों में 7.2 फीसदी गिरा है। इससे बीते कई हफ्तों से शेयरों पर बिकवाली के दबाव का संकेत मिलता है।

पतंजलि फूड्स देश में खाद्य तेल बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। इसकी शुरुआत 1986 में हुई थी। यह खाद्य तेल, एफएमसीजी और विंड पावर जेनरेशन सगेमेंट्स में ऑपरेट करती है। कंपनी के कई ब्रांड्स से हैं, जिनमें पतंजलि, रुचि गोल्ड, न्यूट्रील, दंत कांति, महाकोश आदि प्रमुख हैं। इस साल मार्च में खत्म तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 523.97 करोड़ रुपये रहा। इसमें खाद्य तेल और दूसरे फूड प्रोडक्ट्स की अच्छी बिक्री का हाथ रहा।

15 जुलाई को शेयर बाजारों में तेजी दिखी। हालांकि, दोपहर बाद प्रमुख सूचकांकों ने काफी बढ़त गंवा दी। 1:15 बजे निफ्टी 0.6 फीसदी यानी 14 अंक की बढ़त के साथ 24,067 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.12 फीसदी यानी 79 अंक की तेजी के साथ 77,140 पर था। बैंक निफ्टी में 0.43 फीसदी की तेजी दिख रही थी।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *