stock-markett.online
Pharma Stock Q1FY27: अर्निंग के बाद आउटपरफॉर्म कर सकते हैं ये 5 फार्मा स्टॉक, टारगेट प्राइस के साथ ब्रोकरेज ने बताया क्यों हैं ये सेक्टर लीडर?
Pharma Stock Q1FY27: अर्निंग के बाद आउटपरफॉर्म कर सकते हैं ये 5 फार्मा स्टॉक, टारगेट प्राइस के साथ ब्रोकरेज ने बताया क्यों हैं ये सेक्टर लीडर?

Pharma Stock Q1FY27: अर्निंग के बाद आउटपरफॉर्म कर सकते हैं ये 5 फार्मा स्टॉक, टारगेट प्राइस के साथ ब्रोकरेज ने बताया क्यों हैं ये सेक्टर लीडर?

Pharma Stocks and Q1FY27 Results: वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजों से पहले फार्मा सेक्टर एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ा है। एक तरफ भारतीय बाजार में दवाओं की मजबूत मांग, क्रॉनिक थेरेपी की बढ़ती हिस्सेदारी और नए प्रोडक्ट लॉन्च कंपनियों की ग्रोथ को सहारा दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी कारोबार में दबाव, कुछ हाई-मार्जिन दवाओं का असर कम होना और टैक्स दरों के सामान्य होने जैसी वजहों से कई कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

क्या है ब्रोकरेज की राय?

ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की Q1FY27 प्रीव्यू रिपोर्ट के मुताबिक, उसके कवरेज वाले फार्मा सेक्टर में रेवेन्यू लगभग 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान है, लेकिन EBITDA में बढ़ोतरी केवल करीब 2 फीसदी रहने की संभावना है। रिपोर्ट का कहना है कि कई कंपनियों का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस उनके रिपोर्टेड मुनाफे से बेहतर दिखाई देगा, क्योंकि टैक्स नॉर्मलाइजेशन और अधिग्रहण से जुड़े खर्च नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। इसी आधार पर ब्रोकरेज ने 5 ऐसी कंपनियों को चिन्हित किया है, जिनसे इस तिमाही में अपेक्षाकृत मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि, कुछ स्टॉक्स को लेकर ब्रोकरेज ने होल्ड और सेल रेटिंग भी दी है लेकिन फंडमेंटल और बिजनेस को लेकर वह पॉजिटिव हैं।

Sun Pharma

ब्रोकरेज के अनुसार, सन फार्मा पहली तिमाही में सेक्टर के सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो सकती है। कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसका घरेलू कारोबार बना हुआ है, जहां क्रॉनिक सेगमेंट में लगातार मांग बनी हुई है और नए प्रोडक्ट लॉन्च भी ग्रोथ को गति दे रहे हैं। इसके अलावा इमर्जिंग मार्केट्स और दूसरे अंतरराष्ट्रीय कारोबार से भी अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। अमेरिकी जेनेरिक कारोबार में दबाव जारी रह सकता है, लेकिन कंपनी का इनोवेटिव मेडिसिन पोर्टफोलियो इस असर को काफी हद तक संतुलित कर सकता है। रिपोर्ट का मानना है कि ऑपरेटिंग मार्जिन मजबूत बने रहेंगे, हालांकि नए लॉन्च से जुड़े खर्च सामान्य होने के कारण वे पिछले उच्च स्तर से कुछ नीचे रह सकते हैं।

  • रेटिंग- बाय रेटिंग
  • करेंट मार्केट प्राइस- 1909 रुपये
  • टारगेट प्राइस- 2275 रुपये
  • अपसाइड- 19 फीसदी

Mankind Pharma

मैनकाइंड फार्मा को लेकर भी रिपोर्ट का रुख सकारात्मक है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की पहली तिमाही में घरेलू कारोबार ही सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन रहेगा। BSV के एकीकरण का फायदा भी कंपनी की रिपोर्टेड ग्रोथ में दिखाई देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रॉनिक पोर्टफोलियो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जबकि एक्यूट सेगमेंट में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं। परिचालन स्तर पर कंपनी की स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद है, हालांकि टैक्स बेनिफिट समाप्त होने के बाद प्रभावी टैक्स दर बढ़ने से शुद्ध लाभ की वृद्धि कुछ सीमित दिखाई दे सकती है।

  • रेटिंग- होल्ड
  • करेंट मार्केट प्राइस- 2531 रुपये
  • टारगेट प्राइस- 2569 रुपये
  • अपसाइड- 1 फीसदी

Gland Pharma

ग्लैंड फार्मा के लिए ब्रोकरेज ने सकारात्मक तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को अमेरिका में नए प्रोडक्ट लॉन्च, CDMO कारोबार के विस्तार और Cenexi यूनिट में सुधार का लाभ मिल सकता है। हालांकि पिछली तिमाही का प्रदर्शन बेहद मजबूत था, इसलिए क्रमिक आधार पर कुछ जनरलाइजेशन संभव है, लेकिन कंपनी की बुनियादी ऑपरेशनल स्थिति मजबूत बनी हुई है। जटिल इंजेक्टेबल दवाओं और स्टेराइल फॉर्मुलेशन की मजबूत पाइपलाइन भविष्य की ग्रोथ को भी समर्थन देती है।

  • रेटिंग- सेल
  • करेंट मार्केट प्राइस- 2523 रुपये
  • टारगेट प्राइस- 2003 रुपये
  • डाउनसाइड- 21 फीसदी

यह भी पढ़ें- Kalyan Jewellers Share Price: 15% तेजी के साथ अपर सर्किट पर लॉक हुआ स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा- दोगुना हो सकता है शेयर का भाव

Eris Lifesciences

एरिस लाइफसाइंसेज भी उन कंपनियों में शामिल है, जिनसे बेहतर तिमाही की उम्मीद की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का घरेलू ब्रांडेड फॉर्मुलेशन कारोबार लगातार मजबूत बना हुआ है और इंसुलिन पोर्टफोलियो ग्रोथ का प्रमुख आधार रहेगा। कंपनी ने जेनेरिक सेमाग्लूटाइड ब्रांड भी लॉन्च किया है। हालांकि ब्रोकरेज का स्पष्ट मानना है कि शुरुआती चरण में इसका वित्तीय योगदान सीमित रहेगा क्योंकि प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद घरेलू कारोबार और अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट में सुधार कंपनी के कुल प्रदर्शन को मजबूती दे सकता है।

  • रेटिंग- बाय
  • करेंट मार्केट प्राइस- 1420 रुपये
  • टारगेट प्राइस- 1732 रुपये
  • अपसाइड- 22 फीसदी

यह भी पढ़ें- SBI Funds Management IPO : एसबीआई म्यूचुअल फंड आईपीओ का निवेशकों में क्रेज, लेकिन ग्रे मार्केट में प्रीमियम 50% गिरा

Ajanta Pharma

अजंता फार्मा को लेकर रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी एक और मजबूत तिमाही दर्ज कर सकती है। इसकी प्रमुख वजह भारत में स्पेशियलिटी आधारित ब्रांडेड जेनेरिक कारोबार की लगातार अच्छी मांग, अफ्रीकी बाजार में स्थिर विस्तार और एशियाई कारोबार में धीरे-धीरे हो रही रिकवरी है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ केवल बिक्री बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स भी उसकी कमाई की गुणवत्ता को मजबूत बनाता है। हालांकि टैक्स दर सामान्य होने का असर शुद्ध लाभ की वृद्धि पर दिखाई दे सकता है।

  • रेटिंग- होल्ड
  • करेंट मार्केट प्राइस- 3320 रुपये
  • टारगेट प्राइस- 3196 रुपये
  • डाउनसाइड- 4 फीसदी

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *