Protean eGov Tech Share Price: शेयर में खरीद की सुनामी, 20% भागा; लगा अपर सर्किट
Protean eGov Technologies Ltd के शेयरों में 21 सितंबर को 20 प्रतिशत की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 588.05 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी IT सेवाएं देती है। यह कंपनी नागरिकों, निगमों और सरकार के लिए सिटीजन सर्विसेज, ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस, सिस्टम इंटीग्रेशन, बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग, डेटा सेंटर को-लोकेशन और IT कंसल्टिंग सर्विसेज देती है। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।
Protean eGov Technologies नवंबर 2023 में BSE पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO ₹489.95 करोड़ का था। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस ₹792 प्रति शेयर था। कंपनी का शेयर IPO प्राइस से करीब 26 प्रतिशत नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
Protean eGov Tech का शेयर 2 साल में 71 प्रतिशत गिरा
शेयर की कीमत एक साल में 35 प्रतिशत नीचे आई है। यह 2 साल में 71 प्रतिशत कमजोर हुआ है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 940 रुपये और एडजस्टेड लो 445 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की सर्किट लिमिट के साथ 392.05 रुपये है।
Lenskart Block Deal: एक झटके में बिके ₹2468 करोड़ के शेयर, कीमत 3% तक लुढ़की
कंपनी की वित्तीय सेहत
Protean eGov Technologies का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 250.45 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 5.98 करोड़ रुपये रहा। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 1.47 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 996.43 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 94.32 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 23.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Leave a Reply