stock-markett.online
Radhan Pandit: कौन हैं तमिलनाडु के स्टार ज्योतिषी राधान पंडित? विजय के सीएम बनते ही मिला बंपर इनाम, OSD नियुक्त
Radhan Pandit: कौन हैं तमिलनाडु के स्टार ज्योतिषी राधान पंडित? विजय के सीएम बनते ही मिला बंपर इनाम, OSD नियुक्त

Radhan Pandit: कौन हैं तमिलनाडु के स्टार ज्योतिषी राधान पंडित? विजय के सीएम बनते ही मिला बंपर इनाम, OSD नियुक्त

Radhan Pandit: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय की जीत की भविष्यवाणी करने वाले स्टार ज्योतिषी रिकी राधान पंडित वेट्रिवेल को तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार में बंपर इनाम मिला है। तमिलनाडु के सीएम विजय ने ज्योतिषी राधान को टीवीके सरकार में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया है। ज्योतिषी और अंकशास्त्री राधान पंडित ने अभिनेता से राजनेता बने विजय की”सुनामी जैसी जीत की भविष्यवाणी की थी। अब टीवी डिबेट, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हर जगह उनकी ही चर्चा हो रही है।

तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा बार-बार मना किए जाने के बाद विजय का सरकार बनाने का दावा आखिरकार मान लिया गया है। विजय ने शुरू में अपने बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह के लिए 10 मई को दोपहर 3:45 बजे का समय तय किया था। लेकिन बाद में अपने निजी ज्योतिषी पंडित वेट्रिवेल की सलाह पर एक शुभ ‘मुहूर्त’ का हवाला देते हुए इसे सुबह 10 बजे कर दिया गया। बताया जाता है कि वेट्रिवेल इस पूरे सफर में हर कदम पर विजय की किस्मत को दिशा देते रहे हैं।

अब विजय के मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के बाद वेट्रिवेल की किस्मत भी चमक उठी है। उन्हें तमिलनाडु सरकार में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर प्रमोट किया गया है। मंगलवार को पंडित वेट्रिवेल को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के ‘ऑफिसर ऑन स्पेशल Duty’ (राजनीतिक) के तौर पर नियुक्त किया गया।

कौन हैं राधान पंडित (Who is Radhan Pandit)?

राधान पंडित तमिलनाडु के एक मशहूर ज्योतिषी और अंकशास्त्री हैं। उन्होंने कथित तौर पर इस पेशे में चार दशकों से भी अधिक समय बिताया है। हालांकि, वे कुछ राजनीतिक और मीडिया हलकों में पहले से ही जाने जाते थे। लेकिन 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने चुनाव से पहले दावा किया था कि विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) तमिलनाडु में एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से काफी पहले ही पंडित इंटरव्यू, सार्वजनिक चर्चाओं और ऑनलाइन वीडियो में आत्मविश्वास के साथ यह भविष्यवाणी करते दिखे कि तमिलनाडु की राजनीति में विजय के नेतृत्व में एक ‘सुनामी’ आने वाली है। ऐसे समय में जब कई राजनीतिक जानकारों का मानना ​​था कि राज्य में विजय DMK और AIADMK के पहले से जमे हुए दबदबे के सामने टिक नहीं पाएंगे। लेकिन पंडित अपने अनुमान को लेकर असाधारण रूप से आश्वस्त थे।

दिलचस्प बात यह है कि उनकी ये भविष्यवाणियां केवल राजनीतिक हिसाब-किताब पर आधारित नहीं थीं। बल्कि उन्होंने विजय के उदय को ज्योतिष और अंकशास्त्र से जोड़ा। वह अक्सर विजय की जन्मपत्री तथा ग्रहों की स्थिति पर चर्चा करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि तमिलगा वेत्री कषगम नाम विजय के जन्म डिटेल्स के साथ पूरी तरह मेल खाता है। उन्होंने कहा कि विजय की पार्टी के नाम में अंकशास्त्रीय शक्ति शामिल है।

ये भी पढ़ें- CM विजय के सामने खड़े हुए उदयनिधि स्टालिन और कॉलेज में साथ पढ़ने की बात कह ‘वंदे मातरम’ को लेकर ये सब बोल गए

जैसे ही तमिलनाडु चुनाव के नतीजे सामने आए राधान पंडित के इंटरव्यू के पुराने क्लिप्स ऑनलाइन फिर से दिखने लगे। विजय के समर्थकों ने उन्हें बड़े पैमाने पर शेयर करना शुरू कर दिया। इस चर्चित ज्योतिषी को ऐसे व्यक्ति के तौर पर पेश किया जिसने महीनों पहले ही राजनीतिक बदलाव को सटीक रूप से भांप लिया था। विजय की तमिलनाडु में प्रचंड जीत और सीएम बनने के बाद राधान पंडित की सबसे अधिक चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *